January 30, 2022

Join With Us


असिस्टेंट प्रोजेक्ट के पदों पर निकली भर्ती : ऐसे करे आवेदन




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवारों को चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। वॉक इन इंटरव्यू की आखिरी तारीख 7 फरवरी, 2022 है।

इस भर्ती के माध्यम से 14 पदों को भरा जाएगा। इंटरव्यू के लिए आवेदन करने का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। उम्मीदवारों को एग्जीक्यूटिव क्लब, कोंकण रेल विहार, कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड सेक्टर-40, सीवुड्स (वेस्ट), नवी मुंबई, 400706 को रिपोर्ट करना होगा।

जानें- पदों के बारे में

असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर (फैब्रिकेशन): 4 पद
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (फैब्रिकेशन): 10 पद

योग्यता

जो उम्मीदवार दोनों पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें मान्यता प्राप्त (AICTE) विश्वविद्यालय से कम से कम 55% अंकों के साथ सिविल / मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो। असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर (फैब्रिकेशन)के लिए आयु सीमा 45 वर्ष है और सीनियर असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर (फैब्रिकेशन)के लिए आयु सीमा 35 वर्ष है।

चुने गए उम्मीदवारों की पोस्टिंग नई दिल्ली, रायपुर, सूरत, अंबाला, नागपुर और किसी अन्य फेब्रिकेशन हब में होगी। उम्मीदवारों की ओर से जमा किए गए आवेदनों की शुरुआती जांच के बाद, योग्य उम्मीदवारों का ही इंटरव्यू लिया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने खर्च पर, यदि आवश्यक हो, न्यूनतम 2 दिनों तक रहने के लिए तैयार होकर आना चाहिए।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE