January 24, 2022

Join With Us


आज का राशिफल 24 जनवरी : ये राशि वाले बहुत बचकर पार करें समय, ये लोग पास रखें हरी वस्तु




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा कन्‍या राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र और मंगल धनु राशि में हैं। सूर्य, बुध और शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में हैं। ग्रहों की स्थिति अभी भी अच्‍छी नहीं है। जनमानस को सावधानीपूर्वक रहना होगा।

राशिफल- मेष-शत्रु पक्ष नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन एक नहीं चल पाएगी। स्‍वयं नतमस्‍तक होंगे। आपका रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति पर ध्‍यान देने की जरूरत है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से उत्‍तम समय है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृषभ-अपने और बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान देने की जरूरत है। पैतृक संपत्ति की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम में थोड़ा सा मनमुटाव, तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। प्रेम के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंता हो सकती है। व्‍यापार सही चल रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

मिथुन-आप भी अपने और संतान के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान रखें। प्रेम में न उलझें। गृहकलह से बचें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी, व्‍यापारिक लाभ हो सकता है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

कर्क-बहुत बचकर पार करें। व्‍यापारिक लाभ होता रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति पर ध्‍यान दें लेकिन फिलहाल स्‍वास्‍थ्‍य आपका ठीक है। प्रेम में दूरी, थोड़ी सी तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। अभी आपका व्‍यापार और स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छी स्थिति में चल रहा है। हरी वस्‍तु का दान करें।

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। कुछ नयापन दिख रहा है आपके प्रेम में। संतान की ओर से भी कुछ खुशमिजाज बने हुए हैं। अच्‍छा कर रही है आपकी संतान। निवेश से अभी बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। हरी वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-ओजस्‍वी-तेजस्‍वी बने हुए हैं। सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। आपका कद बढ़ रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

तुला-मानसिक परेशानी से गुजरेंगे। आपका मन व्‍यथित रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। खर्च से मन परेशान रहेगा। प्रेम, संतान, व्‍यापार सब साथ देगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम और व्‍यापार का भी पूरा-पूरा साथ मिलेगा। सुखद समय कहा जाएगा। हरी वस्‍तु का दान करें।

धनु-व्यापारिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। सुखद समय दिखाई पड़ रहा है। संतान और प्रेम का पूरा-पूरा साथ मिल गया है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मकर-परिस्थितियां थोड़ी अनुकूल हुई हैं। फिर भी अभी संतान पक्ष से और व्‍यापारिक जोखिम बना हुआ है। बाकी सब ठीक-ठाक होता रहेगा। भाग्‍य साथ देने लगा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

कुंभ-अभी जोखिम बना हुआ है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। संतान और प्रेम से भी बहुत अभी उम्‍मीद न करें। थोड़ा मध्‍यम समय है। बचकर पार करें। हरी वस्‍तु पास रखें। गणेश जी की अराधना करें।

मीन-जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपस का मनमुटाव दूर होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ है। हरी वस्‍तु का दान करें। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE