January 21, 2022

Join With Us


प्राइवेट परीक्षार्थियों से कॉलेज परेशान : केंद्र ना बनाने के लिए रविवि को पत्र




रायपुर | विक्की चौहान | जिले में संचालित प्रतिष्ठित महाविद्यालय इन दिनों प्राइवेट परीक्षार्थियों के आवेदनों से परेशान हैं। परीक्षार्थियों के आवेदन बड़ी संख्या में पहुंचने से महाविद्यालय प्रबंधन ने रविवि प्रबंधन को पत्र लिखकर रियायत देने की बात कही है। रियायत लेने के पीछे महाविद्यालय का तर्क है कि उनके पास बड़ी संख्या में नियमित छात्र है। इस स्थिति में प्राइवेट परीक्षार्थियों की परीक्षा समय पर आयोजित कराना उनके लिए चुनौती होगी। एेसे में बड़े महाविद्यालयों ने रविवि प्रबंधन से अपील की है कि उन्हें कम संख्या में प्राइवेट छात्र दिए जाए, ताकि वो उनके लिए नियमित छात्रों की तरह सुविधा तैयार कर सके।

कोरोना संक्रमण के चलते रविवि द्वारा पिछले दो सत्रों से ब्लांडेड मोड में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस स्थिति में द्वितीय और तृतीय वर्ष में पहुंचने वाले छात्रों की संख्या पिछले वर्षों की अपेक्षा ज्यादा हो गई है। ब्लाडेंड मोड में परीक्षा का आयोजन होने की वजह से प्राइवेट परीक्षार्थियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। रविवि की वार्षिक परीक्षा मार्च माह में और सेमेस्टर परीक्षा जनवरी माह में होनी है। परीक्षा ब्लांडेड मोड में होने का औसत ज्यादा है, इसलिए बड़ी संख्या में आवेदन महाविद्यालयों में पहुंच रहे हैं।

महाविद्यालयों से मिली जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा छात्रों की संख्या में इजाफा बीए, एमए और एम कॉम में हुआ है। यहां पर औसत परीक्षार्थियों की संख्या में पिछले वर्ष की अपेक्षा लगभग २० प्रतिशत ज्यादा आवेदन आ रहे हे। एेसी स्थिति में छात्रों की परीक्षा आयोजन के समय सीटिंग व्यवस्था करना चुनौती होगी। इन सब स्थितियों से बचने के लिए रविवि प्रबंधन को पत्र लिखकर छात्रों को संख्या निर्धारित करने की अपील की है।

रविवि प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार विवि प्रबंधन को पत्र लिखने वालों में दुर्गा कॉलेज, महंत कॉलेज, छत्तीसगढ़ कॉलेज, साइंस कॉलेज, हरिशंकर महाविद्यालय सहित एक दर्जन से ज्यादा महाविद्यालय शामिल हैं।

प्राइवेट परीक्षार्थियों को फार्म जमा करने के लिए लगातार अतिरिक्त समय दिया जा रहा है। इस स्थिति में आवेदनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। महाविद्यालयों ने स्थिति को लेकर मागदर्शन विवि प्रबंधन से मांगा है। विवि प्रबंधन और महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक आहुत करके इसका रास्ता निकालने की अपील महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने रविवि प्रबंधन से की है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE