January 18, 2022

Join With Us


CGPSC दे रहा अफसर बनने का सुनहरा मौका : आवेदन की प्रक्रिया शुरू




रायपुर | विक्की चौहान | बेरोजगारों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के लिए स्वीकृत सहायक संचालकों की रिक्तियों को पूरा करने के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। कुल 10 पदों पर भर्ती होगी और 28 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

आवेदन ऑनलाइन जमा होंगे और इसकी अंतिम तिथि 26 फरवरी 2022 तय की गई है। कुल 10 पदों के लिए आमंत्रित आवेदन में 5 अनारक्षित वर्ग, 2 पद अजा (SC) के लिए और 3 पद अजजा (ST) वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। भर्ती से जुड़ी जानकारी वेबसाइट http://www.psc.cg.gov.in/ से हासिल की जा सकती है।

सहायक संचालक योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के लिए आवेदन दाखिल करने वालों की लिखित परीक्षा ली जाएगी, जिसके बाद साक्षात्कार से गुजरना होगा। इसमें चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पदस्थापना के बाद लेवल 12 के तहत पौने दो लाख रुपए तक की सैलरी की पात्रता होगी।

वहीं सरकार द्वारा देय भत्ते भी समय-समय पर मिलेंगे। सरकार में अधिकारी स्तर की नौकरी की चाह रखने वालों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। जिसका लाभ लिया जा सकता है और छत्तीसगढ़ सरकार में अपना स्थान सुनिश्चित किया जा सकता है।

लोक सेवा आयोग ने प्रिंसिपल और प्लेसमेंट ऑफिसर के पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसमें 48 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। अंतिम तिथि 26 जनवरी है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने इससे पहले सिविल सर्विसेस के लिए भी आवेदन आमंत्रित किया था। आवेदन दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यदि कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार हुआ तो संभावना व्यक्त की जा रही है कि परीक्षा की तिथि में फेरबदल की आवश्यकता नहीं होगी।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE