January 18, 2022

Join With Us


आज का राशिफल 18 जनवरी : इन राशि वालों का भाग्यवश बनेगा कोई काम, ये लोग पास रखें सफेद वस्तु




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा स्‍वग्रही कर्क राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। वक्री शुक्र मंगल के साथ धनु राशि में हैं। सूर्य, वक्री बुध और शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति अच्‍छी नहीं है लेकिन मानसिक तौर पर सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार करने वाला समय अगले दो, सवा दो दिन तक रहेगा।

राशिफल-
मेष-स्थिति अच्‍छी है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी लेकिन कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। इससे बचें। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

वृषभ-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। रोजी-रोजगार में एक अच्‍छा सुअवसर दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। सबके स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। मां काली की अराधना करते रहें।

मिथुन-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। लिक्विड फंड में बढ़ोत्‍तरी होगी। वाणी अनियंत्रित होने से परेशानी बढ़ सकती है। अपने और अपनों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम में थोड़ी सी खराबी दिख रही है। सबके स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। अपनी मन:स्थिति पर भी ध्‍यान दें। मां काली की अराधना करते रहें। हरी वस्‍तु पास रखें।

कर्क-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से काफी बेहतर है। प्रेम और संतान विपरीत जा रही है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से लगभग सही समय है लेकिन कोई नई शुरुआत न करें। जो चल रहा है चलने दें। बजरंग बली की अराधना करें। संभव हो तो भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा प्रभावित होता दिख रहा है। बच्‍चों का साथ होगा। संतान अच्‍छा कर रही है। प्रेम की स्थिति भी अच्‍छी है। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिल रहा है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की कर रहे हैं। सुअवसर है लेकिन आज मन अकारण परेशान रहेगा। थोड़ा बचकर पार करें। सफेद वस्‍तु शिवमंदिर में अर्पित करना या भूखे बच्‍चों को दूध पिलाना आपके लिए बहत अच्‍छा रहेगा।

कन्‍या-आर्थिक मामले सुलझेंगे। किसी से उधार बाकी वापस मिल सकता है। नए आर्थिक स्रोत बन सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

तुला-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। आपका स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। संतान और प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी है। घर में कुछ शुभ संकेत दिखाई दे रहा है। शुभ संस्‍कार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा दिख रहा है। सफेद वस्‍तु पास रखें।

धनु-स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। वाहन चलाते समय दुर्घटना हो सकती है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। अचानक कोई परेशानी न हो इसका ध्‍यान रखें। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी हो गई है। समीपता आ गई है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मकर-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। मन संकूल रहेगा। आनंदित जीवन व्‍यतीत करेंगे। कुल मिलाकर बहुत अच्‍छा समय नहीं है लेकिन ये दो दिन आपके बहत अच्‍छे जाएंगे। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्‍छा समय नहीं है। आपकी संतान और प्रेम के लिए अच्‍छा समय नहीं है। मानसिक दबाव बना हुआ है। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक रहेगा। व्‍यापार भी ठीक रहेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करना चाहिए। निर्णय लेने की क्षमता अच्‍छी हो जाएगी। जीवन में स्‍पष्‍टता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। बस भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। प्रेम अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही समय कहा जाएगा। लाल वस्‍तु पास रखें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE