January 03, 2022

Join With Us


कैट 2021 घोषित हुए परिणाम : स्कोरकार्ड चेक करने के लिए, यहां देखें डायरेक्ट लिंक




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | आखिरकार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), अहमदाबाद ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2021) का रिजल्ट जारी कर दिया है, बता दें, CAT 2021 के लिए लगभग 2.30 लाख पोस्टग्रेजुएट मैनेजमेंट उम्मीदवारों ने आवेदन कराया था, लेकिन 1.92 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।

CAT परिणाम 2021 आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर घोषित किया गया है। छात्र एडमिट कार्ड पर उल्लिखित रोल नंबर का उपयोग करके अपने कैट परिणाम 2021 चेक कर सकते हैं। बता दें, भारत के 156 शहरों में फैले 438 परीक्षा केंद्रों पर CAT का आयोजन 28 नवंबर, 2021 को किया गया था

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2- “Score 2021” लिंक पर जाएं।

स्टेप 3- कैट 2021 के परिणाम के लिए एक नई विंडो खुलेगी। CAT परिणाम डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 4- “Login” पर क्लिक करें।

स्टेप 5- अब मेन्यू बार में जाकर “CAT 2020 result/scorecard” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 6- रिजल्ट आपके सामने दिखने लगेगा।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE