भोपाल | न्यूज़ डेस्क | मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के 30 मार्च 2021 के आदेश द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश के समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में कक्षा 01 से 08 तक के विद्यालय 15 अप्रैल 2021 तक बंद रखने के निर्देश जारी किये गये है। सत्र 2020-21 में कोविड-19 के कारण कक्षा 01 से 08 तक की कक्षाओं का नियमित संचालन नहीं हो सका है। इस कारण संपूर्ण सत्र में शैक्षणिक गतिविधियों को रेडियो स्कूल, डिजीलैप, दूरदर्शन के माध्यम से आयोजित कर शिक्षण प्रक्रिया जारी रखी गई है। इस संपूर्ण सत्र को “हमारा घर-हमारा विद्यालय” की अवधारणा पर पालकों एवं शिक्षकों के सहयोग से शिक्षण प्रक्रिया को सुचारू रखने के प्रयास किये गये है।
सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक श्री पी एल मेश्राम ने बताया कि नवीन शैक्षणिक सत्र 01 अप्रैल 2021 से प्रारंभ किया जा रहा है। नवीन शिक्षण सत्र में शिक्षण व्यवस्था को निरंतर बनाये बनाये रखने के लिए रेडियो स्कूल, डिजीलैप एवं दूरदर्शन पर शैक्षणिक कार्यक्रम की गतिविधियां संचालित की जायेगी। रेडियो स्कूल के अंतर्गत प्रातः 10 से 11 एवं सायं 05 से 5.30 बजे तक कक्षा 1 एवं 2 के लिए पाठ्यपुस्तक आधारित हिन्दी, गणित, अंग्रेजी विषयों में रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण किया जायेगा। कक्षा 3 से 8 के लिए दक्षता उन्नयन गतिविधियाँ तथा जायफुल लर्निंग पाठ्य सामग्री डिजीलैप के माध्यम से पूर्ववत दी जायेगी। कक्षा 01 से 08 के लिए सायंकालीन प्रसारण में खेल, योग कला, म्यूजिक, यातायात नियम जैसे कार्यक्रम रेडियो के माध्यम से नियमित प्रसारित किए जाएगे।
डिजीलैप के अंतर्गत प्रातः 09 से 10 बजे तक कक्षा 01 एवं 02 के लिए पाठ्यपुस्तक आधारित वीडियो तथा कक्षा 03 से 08 के लिए दक्षता उन्नयन गतिविधि आधारित वीडियो प्रतिदिन व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शिक्षाकों, पालकों, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जाएगें तथा शिक्षकों द्वारा उन वीडियो पर क्विज, प्रश्न आदि से सीधे गये का मूल्यांकन किया जायेगा। अत: यह आवश्यक है कि शिक्षक डिजीलैप के वीडियोज को स्वयं देखें एवं बच्चों को वीडियो के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित करें।
दूरदर्शन पर शैक्षणिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 11 बजे से दोपहर 12.30 तक कक्षा 06 से 08 के लिए दूरदर्शन पर विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान में विषय आधारित शिक्षण 25-25 मिनिट का किया जायेगा। रहा है। जिसके लिए समय सारणी डिजीलैप के माध्यम से सभी जिलों को उपलब्ध कराई जा रही है। जिसे सभी विद्यार्थियों एवं पालकों तक पहुंचाने की व्यवस्या जिला स्तर से सुनिश्चित की जाएगी।