January 02, 2022

Join With Us


ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग कल जारी होंगे एडमिट कार्ड : ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2022) के लिए एडमिट कार्ड कल, 3 जनवरी, 2021 को जारी किए जाएंगे। सभी उम्मीदवार GATE 2022 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in. से डाउनलोड कर सकते हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर द्वारा GATE 2022 एडमिट कार्ड जारी करने के समय की अभी पुष्टि नहीं की गई है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड नए अपडेट के लिए GATE 2022 की आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर रखें। GATE 2022 परीक्षा 5, 6, 12 और 13 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी।

GATE 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।

स्टेप 1- एडमिट कार्ड जारी होने के बाद "GATE 2022 Admit Card" लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 2- फिर मांगी गई जानकारी भरनी होगी।

स्टेप 3- अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

स्टेप 4- अब उसे डाउनलोड कर लें।

स्टेप 5- अब भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) गेट एग्जाम 5, 6, 12 और 13 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड तीन जनवरी 2022 को जारी होगा। इस बार 29 सब्जेक्ट के लिए गेट का आयोजन किया जाएगा। रिजल्ट 17 मार्च को जारी कर दिया जाएगा। बता दें, गेट दो शिफ्ट में आयोजित होगा। पहली शिफ्ट सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी।

कब किसका एग्जाम

  • 4 फरवरी 2022 मिसलेनियस एक्टिविटीज (दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक)
  • 5 फरवरी 2022 सीएस एंड बीएम, ईईऔर एमए (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
  • 6 फरवरी 2022 इसी, इएस, एसटी, एनएम, एमटी और एमएन, सीवाई, सीएच, पीआई, एक्सएच, आईएन, एजी, सीजी और टीएफ (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
  • 11 फरवरी 2022 मिसलेनियस एक्टिविटीज (दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक)
  • 12 फरवरी 2022 सीई-1, बीटी, पीएच और इवाई, सीई-2, एक्सईऔर एक्सएल (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
  • 13 फरवरी 2022 एमइ-1, पीई और एआर, एमई-2, जीई और एई (सुबह 9 बजे से दोपहर - 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE