December 29, 2021

Join With Us


बैंकों ने विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन किया जारी : जानें क्या मांगी गई योग्यता




नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | भारतीय स्टेट बैंक , बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है | इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है | अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन पदों के लिए निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं |

यहां जानिए इन बैंकों में कितने पदों के लिए भर्तियां निकली हैं | आवेदन की अंतिम तिथि क्या है, योग्यता क्या मांगी गई है और अभ्यर्थियों का चयन कैसे किया जाएगा |

एसबीआई एससीओ भर्ती 2021

भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं | इन पदों के लिए आज यानी 24 दिसंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है | अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के जरिए इन पदों के लिए 13 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं | बता दें कि कुल 7 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं |

बीओआई भर्ती 2021

बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट सिक्योरिटी ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकली हैं | इन पदों के लिए आज यानी 24 दिसंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया जारी | अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in के जरिए 7 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं | कुल 25 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं |

यूबीआई भर्ती 2021

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने चीफ रिस्क ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं | इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है | अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in के जरिए इन पदों के लिए 29 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं | बता दें कि विभिन्न पदों के कुल 6 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं | इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 दिसंबर 2021 से जारी है |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE