December 26, 2021

Join With Us


भारतीय सेना भर्ती 2022 रैली , बिना परीक्षा भारतीय सेना में शामिल होने मौका : जानें अंतिम तिथि




नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | भारतीय सेना में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए नए साल में सुनहरा मौका है | इसके लिए भारतीय सेना सोल्जर टेक्निशियन, सोल्जर टेक्निशियन सोल्जर सोल्जर ट्रेड्समैन कैटेगरी, एक्वाटिक्स और वॉलीबॉल में मेधावी स्पोर्ट्सपर्सन के लिए भर्ती रैली आयोजित करेगी | इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इस रैली में शामिल होना चाहते हैं, वे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर की जानकारी ले सकते हैं | यह रैली 17 जनवरी, 2022 को यूनिट मुख्यालय कोटा के तहत 1 ईएमई सेंटर, सिकंदराबाद में आयोजित की जाएगी |

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://joinindianarmy.nic.in/Index.htm पर क्लिक करके भी इससे संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं | इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सीनियर या जूनियर स्तर पर राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में किसी राज्य या देश का प्रतिनिधित्व करना चाहिए | उनके पास का सर्टिफिकेट स्क्रीनिंग की तिथि के दो वर्ष से अधिक पुराने नहीं होने चाहिए |

भारतीय सेना भर्ती 2022 रैली के लिए महत्वपूर्ण तिथि

रैली की तिथि- 17 जनवरी 2022

भारतीय सेना भर्ती 2022 रैली के लिए योग्यता मानदंड |

उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए |

भारतीय सेना भर्ती 2022 रैली के लिए आयु सीमा |

उम्मीदवारों की आयु 17 वर्ष छह माह से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए |

भारतीय सेना भर्ती 2022 रैली के लिए स्थान |

सेना के विज्ञप्ति के अनुसार उम्मीदवारों को कोटेश्वर द्वार, 4 प्रशिक्षण बटालियन, 1 ईएमई केंद्र, सिकंदराबाद में 17 जनवरी, 2022 को सुबह 6 बजे रिपोर्ट करना होगा | इसके अलावा उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए मुख्यालय 1 ईएमई केंद्र, बोलाराम, सिकंदराबाद-500010 और 1 ईएमई केंद्र ई-मेल पते awwaleagle@gmail.com और www.joinindanarmy@nic.in वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE