December 25, 2021

Join With Us


हाईकोर्ट में ग्रेजुएट्स के लिए क्लर्क की बंपर नौकरियां : जानिए कितना होगा वेतन




नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | बॉम्बे हाईकोर्ट में क्लर्क पदों पर बंपर भर्ती निकली है | बॉम्बे हाईकोर्ट के रजिस्ट्री की ओर से जारी नोटिस के अनुसार क्लर्क के 247 रिक्त पदों पर वैकेंसी है | इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 23 दिसंबर 2021 यानी आज आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है | उम्मीदवार 6 जनवरी 2022 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं | बॉम्बे हाईकोर्ट में क्लर्क भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम ग्रेजुएशन की योग्यता होनी चाहिए | क्लर्क के पद पर भर्ती होने के बाद उम्मीदवारों को 60 हजार से अधिक सैलरी मिलेगी | इस पद के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://bhc.mahaonline.gov.in/ पर जाकर करना है |

बॉम्बे हाईकोर्ट में क्लर्क की वैकेंसी का डिटेल

सेलेक्ट लिस्ट- 206
वेटिंग लिस्ट- 41

बॉम्बे हाईकोर्ट में क्लर्क की सैलरी

  • बॉम्बे हाईकोर्ट में क्लर्क पद पर भर्ती होने के बाद उम्मीदवारों को प्रति माह 19,900-63,200 +कई वेतन भत्ते जोड़कर सैलरी मिलेगी |
  • बॉम्बे हाईकोर्ट में क्लर्क पद के लिए शैक्षिक योग्यता |
  • उम्मीदवारों को ग्रेजुएट होना चाहिए |
  • गवर्नमेंट बोर्ड की ओर से आयोजित गवर्नमेंट कॉमर्शियल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन पास होना चाहिए | या कंप्यूटर टाइपिंग में गवर्नमेंट सर्टिफिकेट कोर्स या अंग्रेजी टाइपिंग में आईटीआई किया होना चाहिए |
  • कंप्यूटर बेसिस सर्टिफिकेट कोर्स |
  • बॉम्बे हाईकोर्ट में क्लर्क पद के लिए आयु सीमा क्लर्क पद के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष होनी चाहिए |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE