मुंबई | न्यूज़ डेस्क | लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है | अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in से परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं | परीक्षा का आयोजन 2 जनवरी 2022 को किया जाएगा |
प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा | परीक्षा कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित की जाएगी | प्रारंभिक परीक्षा 100 नंबरों की होगी | इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होंगे | राज्य सेवा परीक्षा 2021 के जरिए डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक / सहायक पुलिस आयुक्त, सहायक आयुक्त राज्य कर, समूह विकास अधिकारी, सहायक निदेशक सहित कुल 290 पदों पर भर्तियां की जानी है |
एमपीएससी एडमिट कार्ड 2021: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाएं |
2.होम पेज पर दिए गए लॉगिन टैब पर क्लिक करें |
3.यहां राज्य सेवा प्रवेश पत्र 2021 के लिंक पर क्लिक करें |
4.लॉग इन करने के लिए पंजीकृत ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें |
5.एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा |
6.अब उसे डाउनलोड करें |