December 17, 2021

Join With Us


सीटीईटी 2021 के स्थगित पेपर की तारीखें जल्द : 20 दिसम्बर से होंगे तय पेपर के शेड्यूल




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में सीटीईटी 2021 पेपर 1 आयोजित किया | यह पहली बार है कि सीटीईटी 2021 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी | पहली शिफ्ट में छात्रों को किसी भी तकनीकी गड़बड़ी या किसी अन्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ा | 16 दिसंबर की दूसरी पाली की परीक्षा तकनीकी कारणों से स्थगित करनी पड़ी | इसके अलावा 17 दिसंबर को होने वाली दोनो पाली की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं | रद्द हुई परीक्षाओं के लिए तारीखें बताई जाएंगी | अब परीक्षा का आयोजन सोमवार 20 दिसंबर से, पहले से बताए गए शेड्यूल के मुताबिक होगा |

सीबीएसई ने परीक्षा रद्द होने की जानकारी एक नोटिफिकेशन जारी करके दी है | ऑनलाइन सीटीईटी 2021 के आयोजन की जिम्मेदारी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की परीक्षा आयोजक और असेसमेंट विंग टीसीएस-आईऑन के पास है | सीटीईटी 2021 क्वालिफाइंग कटऑफ सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए सीटीईटी की अपेक्षित कट ऑफ 60 प्रतिशत होने की संभावना है जबकि आरक्षित वर्ग के लिए यह संभवतः 55 प्रतिशत होगी | सीटीईटी परिणाम 2021 की घोषणा के साथ अंतिम कट ऑफ अंक जारी किए जाएंगे |

सीटीईटी अपेक्षित कट-ऑफ 2021 उम्मीदवारों को परीक्षा में पास होने के लिए सीटीईटी 2021 कट ऑफ अंक से अधिक या उसके बराबर अंक प्राप्त करने होंगे | सीटीईटी कट ऑफ अंक 2021 को श्रेणी के साथ-साथ विषय के अनुसार भी जारी की जाएगी | महीने भर चलने वाली सीटीईटी परीक्षा 13 जनवरी, 2022 को समाप्त होगी | लगभग हर दिन, सीटीईटी परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE