नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | भारतीय रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है | इसके लिए दक्षिण पूर्व रेलवे में सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा के तहत गुड्स गार्ड के पदों के लिए आवेदन करने के केवल 6 दिन बचे हुए हैं | इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किए हैं, वे भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं | इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2021 है |
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://appr-recruit.co.in/sergardrrc21/Reg_in पर क्लिक करके भी इन पदों भारतीय रेलवे भर्ती 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं | साथ ही इस लिंक https://appr-recruit.co.in/sergardrrc21/Notification_New261 के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भारतीय रेलवे भर्ती 2021को भी देख सकते हैं | इस भर्ती भारतीय रेलवे भर्ती 2021 प्रक्रिया के तहत कुल 520 रिक्त पदों को भरा जाएगा |
भारतीय रेलवे भर्ती 2021 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत: 24 नवंबर 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 23 दिसंबर 2021
भारतीय रेलवे भर्ती 2021 के लिए रिक्ति विवरण
गुड्स गार्ड – 520 पद
भारतीय रेलवे भर्ती 2021 के लिए योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए |
भारतीय रेलवे भर्ती2021 के लिए आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 42 वर्ष (सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी) होनी चाहिए |
भारतीय रेलवे भर्ती 2021 के लिए वेतन
उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर रु. 5200-2020 जीपी के साथ लेवल 5 का रु. 2800/- 7वें सीपीसी के तहत दिया जाएगा |
भारतीय रेलवे भर्ती 2021 के लिए चयन मानदंड
उम्मीदवारों का चयन CBT के आधार पर किया जाएगा |