December 09, 2021

Join With Us


बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ी खबर : 10वीं-12वीं की ऑफलाइन एग्जाम हुए, तो बनेगी मेरिट लिस्ट




रायपुर | विक्की चौहान | बोर्ड परीक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। माशिमं के अधिकारियों ने ऑफलाइन तरीके से परीक्षा आयोजन कराने की मांग वरिष्ठ अधिकारियों के सामने रखी है।

माशिमं के अधिकारियों की यह मांग पूरी होगी, तो बोर्ड परीक्षा के परिणाम के दौरान मेरिट होल्डरों की लिस्ट सार्वजनिक की जाएगी। बोर्ड परीक्षा में इस बार एनसीसी और स्पोट्र्स के नंबर जोड़ने की बात भी माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताई है।

इस बार बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा जनवरी में होगी। इसके पहले दिसंबर में छमाही परीक्षा होनी है। 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा में होम असाइनमेंट के अंक भी जुड़ेंगे। प्राप्तांकों के आधार पर माशिमं की मुख्य परीक्षा 2021-22 में प्रत्येक विषय में 30 प्रतिशत अंक आंतरिक मूल्यांकन के रूप में मान्य किए जाएंगे।

माशिमं द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2021-22 में बोर्ड परीक्षा देने के लिए कक्षा 10वीं में तकऱीबन 3 लाख 90 हज़ार और 12वीं में 2 लाख 92 हज़ार परीक्षार्थियों ने पंजीयन फार्म भरा है। प्राइवेट परीक्षार्थियों को जोड़ दे, तो बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या 7 लाख 50 हजार से ज्यादा पहुंच जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो.विजय कुमार गोयल ने कहा, परीक्षा का आयोजन दोनों तरीकों से करवाने के लिए हम तैयार है। वरिष्ठ अधिकारियों से सुझाव मांगा है। ऑफलाइन परीक्षा होने पर उन सभी नियमों का पालन किया जाएगा, जो पूर्व में किया जाता था।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE