नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | शिक्षामंत्री ने कहा कि पिछले पेपर लीक से सबक लेते हुए इस बार यूपीटीईटी परीक्षा में कई बदलाव किए जाएंगे | क्वेश्चन पेपर, कॉपी और ओएमआर शीट हर स्टूडेंट के लिए एक सेपरेट लिफाफे में होंगे जिससे हर परीक्षार्थी का पेपर और आंसर शीट अलग हो सके | स्टोरी हाइलाइट्स दिसंबर में ही हो सकती है एग्जाम डेट घोषित 28 नवंबर को रद्द की गई है |
यूपीटीईटी 2021 नई परीक्षा तिथि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा पिछले माह 28 नवंबर को पेपर लीक के चलते रद्द कर दी गई थी | इसके बाद एग्जाम को 1 महीने के भीतर दोबारा आयोजित करने का आश्वासन भी दिया गया | मगर अभी तक नई एग्जाम डेट के संबंध में कोई जानकारी जारी नहीं की गई है | बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर भी कोई अपडेट अभी रिलीज़ नहीं किया गया है | हालांकि, राज्य के बेसिक शिक्षामंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा है कि सभी तैयारियां पूरी कर जल्द एग्जाम डेट घोषित की जाएगी |
शिक्षामंत्री ने कहा कि पिछले पेपर लीक से सबक लेते हुए इस बार यूपीटीईटी परीक्षा में कई बदलाव किए जाएंगे | क्वेश्चन पेपर, कॉपी और ओएमआर शीट हर स्टूडेंट के लिए एक सेपरेट लिफाफे में होंगे | जिससे हर परीक्षार्थी का पेपर और आंसर शीट अलग हो सके | परीक्षा सॉल्वर के द्वारा न दी जा सके इसके लिए ओएमआर शीट की कोडिंग उम्मीदवार के आधार नंबर से लिंक करने का प्रयास किया जा रहा है | पेपर बुकलेट नॉन-टचेबल पैकेट्स में होंगे और ज्यादा कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा सेंटर्स तक पहुंचेंगे |
शिक्षामंत्री ने यह भी कहा कि अब पेपर प्रिंटिंग का काम केवल उन्हीं प्रिंटिंग प्रेस को दिया जाएगा जिसे गोपनीय दस्तावेज प्रिंट करने का अनुभव होगा | मानकों के अनुसार, प्रिंटिंग प्रेस किसी अन्य राज्य में होगी जिसकी दूरी भी कम से कम 1 हजार किलोमीटर होगी | सभी तैयारियां पूरी होने के बाद बोर्ड की तरफ से एग्जाम डेट का ऐलान किया जाएगा | कैंडिडेट्स को इस बार परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा | एग्जाम डेट के संबंध में नोटिस updeled.gov.in पर जल्द जारी की जा सकती है |