March 23, 2021

Join With Us


बच्चों ने जाना संविधान, गांधीजी का चलाया चर्खा : विद्यार्थियों को कराया गया भरवेली थाना और केन्द्रीय विद्यालय का भ्रमण




बालाघाट | न्यूज़ डेस्क | पुलिस विभाग की स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत शासकीय उमावि आंवलाझारी के बच्चों को भरवेली थाना और केन्द्रीय विद्यालय का भ्रमण करवाया गया। योजना के जिला नोडल अधिकारी गौतम सोलंकी के निर्देश पर पुलिस खेल प्रशिक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में बच्चे पहले थाना पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर जानकारी अर्जित की।

इसके बाद केन्द्रीय विद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्य पंकज कुमार जैन ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद पूरे विद्यालय का बारिकी से भ्रमण करवाकर जानकारियां दी गई। खासकर केन्द्रीय विद्यालय में उपस्थिति ओरिजनल संविधान और गांधीजी का चर्खा देखकर विद्यार्थी काफी प्रशंन्न चित देखे गए। प्राचार्य ने बच्चों को बताया कि संविधान विद्यालय को राष्ट्रपति के हस्ते प्रदान किया गया था, जिसमें उनके हस्ताक्षर भी है। जिसे विद्यालय के बच्चों के लिए रखा गया है। संविधान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई। इसी तरह साबरमती आश्रम से बुलवाया गया चर्खा भी एसपीसी विद्यार्थियों ने चलाया।

इस दौरान प्राचार्य पंकज कुमार जैन, स्पोर्ट टीचर योगेन्द्र, मेखराम डोरस, सुशील बिसेन, गणेश एस मेश्राम, लैब प्रभारी एमआर डोलारे सभी ने अपने संकाय का विद्यार्थियों का भ्रमण कराया। इस दौरा लैब, लायब्रेरी और खेल सामग्रियों के साथ ही ओपन जिम भी विद्यार्थियों को भ्रमण कराया गया। संगीत शिक्षक हरीश फुंडे ने सभी वाद्य यंत्रों को बजाकर दिखाया।

पूरे आयोजन में प्रभारी टीआई मो. शाहिद खान, महेश शर्मा, एसपीसी प्रभारी शिक्षक नीलकंठ बारेवार, भास्कर सर सहित अन्य का सराहनीय सहयोग रहा।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE