बालाघाट | न्यूज़ डेस्क | अपर कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए ने जिले में समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति स्वीकृति के लिए अपने डिजीटल सिग्नेचर शीघ्र पोर्टल पर अपलोड करें।
प्राचार्यों को इस संबंध मे दिये गये निर्देशों में कहा गया है कि एन.आई.सी. के स्कॉलरशिप पोर्टल 2.0 से वर्ष 2020-21 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की स्वीकृति किये जाने हेतु पोर्टल पर डिजीटल सिग्नेचर अपलोड करने के निर्देश जारी किये गये थे । पोर्टल से प्रगति की समीक्षा करने पर पाया गया कि अभी तक एन.आई.सी. स्कॉलरशिप पोर्टल 2.0 में बालाघाट जिले में पंजीकृत 170 संस्थाओ में से 65 संस्थाओ के द्वारा DSC (Digital Signature Certificate) पोर्टल पर अपलोड किये गये है । इनमें भी त्रुटियां पाई गई ।
छात्रवृत्ति पोर्टल पर डिजीटल सिग्नेचर अपलोड किये जाने हेतु शासकीय महाविद्यालयो को स्कॉलरशिप पोर्टल 2.0 पर दो DSC (Digital Signature Certificate) अपलोड किया जाना है । पहला DSC संस्था की लॉगिन, जिसके द्वारा आवेदन रिसीव किये जाते है, से अपलोड किया जाना है । यह DSC प्राचार्य द्वारा मनोनित छात्रवृत्ति शाखा प्रभारी का होगा । शासकीय महाविद्यालयो के द्वारा दूसरा DSC संस्था के सेंक्शन ऑथारिटी (SA) के लॉगिन से अपलोड किया जाना है । यह DSC (Digital Signature Certificate) संस्था के प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य का होना चाहिए । दोनो DSC (Digital Signature Certificate) दो पृथक-पृथक पदाधिकारियों के रहेगे । जिसमें सेंक्शन आथोरिटी का DSC अनिवार्यत: संस्था प्रमुख/प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य का होना चाहिए ।
अशासकीय संस्थाओ के द्वारा केवल एक DSC (Digital Signature Certificate) अपलोड किया जायेगा, जो संस्था प्रमुख प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य का होना चाहिए । जिन शासकीय संस्थाओ के द्वारा त्रुटिवश संस्था प्राचार्य का DSC (Digital Signature Certificate) सेंक्शन आथोरिटी के स्थान पर आवेदन रिसीव किये जाने हेतु संस्था की लॉगिन में अपलोड कर दिया गया है, उनमें त्रुटि सुधार का ऑप्शन NIC द्वारा दिनांक 17 मार्च 2021 के पश्चात प्रदाय किया जा रहा है । शासकीय संस्थायें त्रुटि को सुधार कर सेंक्शन आथोरिटी के रूप में प्राचार्य का DSC अपलोड करेंगे ।
संस्था प्राचार्य द्वारा उपरोक्त निर्देशानुसार सक्षम प्राधिकारी का DSC (Digital Signature Certificate) स्कॉलरशिप पोर्टल 2.0 पर अपलोड कर उसकी लिखित जानकारी सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग बालाघाट को भेजेगे । जिससे पोर्टल पर उनके DSC (Digital Signature Certificate) का वेरिफिकेशन किया जा सके । पोर्टल पर DSC (Digital Signature Certificate) अपलोड करने की कार्यवाही सभी शासकीय / अशासकीय संस्था प्राचार्य द्वारा तीन दिवस के भीतर पूर्ण कर ली जायें, जिसके पश्चात तत्काल संस्था के लॉगिन में प्रदर्शित हो रहे छात्रवृत्ति के प्रकरणो को रिसीव कर उनकी स्वीकृतियां जारी की जायें ।