November 24, 2021

Join With Us


शादी के लहंगे और फुल मेकअप में एग्जाम देने पहुंची लड़की : वायरल हुआ वीडियो, देखिए




नई दिल्ली। आकांशा त्रिपाठी। एक समय था जब लड़कियों के लिए शादी का दिन सबसे अहम दिन होता था। लेकिन समय के साथ, महिलाओं ने अपनी प्राथमिकताएं भी बदल ली हैं और गुजरात की यह दुल्हन उसी श्रेणी की उल्लेखनीय महिलाओं का एक अनमोल उदाहरण है।

राजकोट की शिवांगी अपनी शादी के दिन ही शादी के लहंगे और फुल मेकअप के साथ बगथारिया 5वीं सेमेस्टर की परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पहुंची और रास्ते में कई लोगों का दिल जीत लिया। लोग यह देखकर बेहद हैरान नजर आ रहे थे कि एक दुल्हन अपनी शादी के दिन ही परीक्षा देने के लिए आई है।

https://www.instagram.com/p/CWlm0HCK1LV/?utm_source=ig_embed&ig_rid=485031dc-2173-4568-9b82-e8e385ebf25c

इंस्टाग्राम पर साझा किया गए एक वीडियो में शिवांगी को एक खूबसूरत लहंगे, दुल्हन की ज्वैलरी और मेकअप में एग्जाम लिखते हुए देखा जा सकता है। वह परीक्षा हॉल में मौजूद अन्य छात्रों के साथ पूरी एकाग्रता के साथ बैठकर अपना पेपर लिखती हुई दिखाई दे रही हैं।

वीडियो को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और कई लोग इस पर अपने कमेंट्स छोड़ चुके हैं। वीडियो को लेकर लोगों ने अलग-अलग राय दी हैं। जहां कुछ ने शिवांगी की भावना की सराहना की, तो वहीं कुछ ने वीडियो के बारे में सवाल किए। एक यूजर ने कहा कि मेकअप एग्जाम के बाद भी हो सकता था तो एक यूजर ने लिखा, शिक्षा की ज़डें कड़वी हैं लेकिन फल बहुत मीठा है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE