नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 22 जनवरी 2022 को किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में होंगी। परीक्षा के लिए पत्र को कुछ दिनों पहले 11 जनवरी 2022 को जारी कर दिया जाएगा।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और अवसर की तलाश में हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।
जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) के आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके अनुसार भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया की शुरूआत 23 नवंबर 2021 से की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार इस तारीख से अपना पंजीयन कर सकते हैं और आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 दिसंबर 2021 को रख गई है। आखिरी समय में वेबसाइट ट्रैफिक ज्यादा होने से आवेदन पत्र भरने में समस्या आ सकती है, उम्मीदवार इससे पहले ही जाकर आवेदन कर दें।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 22 जनवरी 2022 को किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में होंगी। परीक्षा के लिए पत्र को कुछ दिनों पहले 11 जनवरी 2022 को जारी कर दिया जाएगा।
भर्ती के लिए आवेदन की बात करें, तो उम्मीदवारों को 23 नवंबर 2021 से लेकर 17 दिसंबर 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा औऱ इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की समय-सीमा 60 मिनट की होगी।
परीक्षा के प्रश्नों की भाषा हिंदी और अंग्रेजी होगी। परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो एससी, एसटी और आदिवासी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 175 और जीएसटी रखी गई है। अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये रखे गए हैं।