November 12, 2021

Join With Us


ग्रुप डी भर्ती 2021 : हाईकोर्ट में 8वीं और 10वीं पास के लिए 700 से ज्यादा वैकेंसी, 13 नवंबर से करें आवेदन, जानिए




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | हाईकोर्ट ने ड्राइवर और मेंटर समेत कई पदों पर 700 से ज्यादा वैकेंसी निकाली है। आवेदन प्रक्रिया अब 13 नवंबर 2021 से शुरू होगी जो पहले 9 नवंबर से शुरू होने वाली थी। इच्छुक उम्मीदवार पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 28 नवंबर 2021 है।

इस भर्ती के जरिए जिला व सत्र न्यायालय में ग्रुप डी स्तर के कर्मचारियों की भर्ती होनी है। उम्मीदवार यह ध्यान रखें कि वह एक जिले से एक ही बार अप्लाई कर सकेंगे। एक से ज्यादा एप्लीकेशन फॉर्म होने पर सभी फॉर्म निरस्त कर दिए जाएंगे।

योग्यता
ड्राइवर - 10वीं पास एवं हल्के वाहन चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस।
भृत्य, चौकीदार, जलवाहक, माली व स्वीपर - 8वीं पास ।

आयु सीमा - 18 से 40 वर्ष।
राज्य के एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग वर्ग को आयु की अधिकतम सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
अनारक्षित व आरक्षित वर्ग की महिला वर्ग को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू से होगा। इंटरव्यू 30 अंकों का होगा।
इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों को सभी जरूरी प्रमाणपत्र लेकर आने होंगे।

फीस डिटेल्स
सामान्य वर्ग - 216.70 रुपए
आरक्षित वर्ग- 116.70 रुपए।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE