November 09, 2021

Join With Us


गाड़ी चुराते हुए लड़की , साथी के साथ सीसीटीवी कैमरे में कैद : जानिए पूरा मामला




भोपाल | न्यूज़ डेस्क | एक एक्टिवा गाड़ी चुराते हुए लड़की अपने लड़के साथी के साथ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है | घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुवे दो युवतियों की गिरफ्तार कर लिया है | मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुरुष चोर के साथ-साथ अब महिला वाहन चोर भी सक्रिय हो गई हैं |

एक एक्टिवा स्कूटी चुराते हुए लड़की अपने लड़के साथी के साथ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है | घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो युवतियों की गिरफ्तार कर लिया है | वहीं इन युवक साथियों की तलाश की जा रही है |

इंदौर में युवती द्वारा वाहन चोरी की घटना पहली बार सामने आई है, जिसमें एक एक्टिवा स्कूटी को चुराते हुए लड़की सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है | चोरी की यह घटना हीरा नगर थाना क्षेत्र के भोलेनाथ कॉलोनी की है, जहां पर रवि प्रजापति ने अपनी एक्टिवा को अपने घर की पार्क में खड़ा किया था |

रविवार रात 12:30 बजे करीब एक लड़का-लड़की वहां आते हैं, जो साफ तौर पर सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे हैं | लड़की द्वारा एक्टिवा को अपने साथी लड़के के के साथ महज कुछ मिनट के अंदर लेकर फरार होती हुई दिखाई दे रही है | इस मामले में पुलिस ने दो युवतियों को गिरफ्तार कर उनके साथियों की तलाश शुरू कर दी है | बहरहाल इस मामले में दो लड़की चोर को तो पकड़ लिया है अब पुलिस ये पता लगा रही है कि यह लेडी चोर कौन है और अब तक उसने कितनी वारदातों को अंजाम दिया है |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE