लखनऊ | न्यूज़ डेस्क | महिला ने इसकी शिकायत डॉक्टर से की | जिस पर डॉक्टर ने उसे धमकी दी कि वीडियो वायरल कर देंगे | इसकी वजह से महिला घबरा गई | वह अपने घर में गुमसुम और परेशान सी रहने लगी | 3 नवंबर को प्रॉपर्टी डीलर पति के ज्यादा पूछने पर महिला ने डॉक्टर की करतूत के बारे में बताया | कहा कि डॉक्टर ने उसके साथ गलत काम कर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी है | जिसके बाद मामले की तहरीर इज्जतनगर थाना पुलिस को दी गई | इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने बताया कि महिला की तहरीर पर डॉ रविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है |
यूपी के बरेली जिले के सैदपुर इलाके में एक डॉक्टर ने अपने ही डेंटल क्लीनिक में महिला को नशीला इंजेक्शन देकर रेप किया | इस दौरान डॉक्टर ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया | महिला का आरोप है कि शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी | पीड़ित महिला की तहरीर पर इज्जतनगर थाने में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है | महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जहां प्राथमिक जांच पड़ताल में महिला के साथ रेप की पुष्टि हुई है |
मामला इज्जतनगर थाना क्षेत्र के सैदपुर इलाके का है | जानकारी के मुताबिक सैदपुर हॉकिंस के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी के दांत में दर्द हो रहा था | जिस पर वह 16 अक्टूबर को प्रकाश डेंटल लैब पर डॉ रविंद्र को दिखाने गई | डॉक्टर ने कहा कि दांत निकलवा कर दूसरा दांत लगा देंगे |
डॉक्टर रविंद्र ने महिला को अपने क्लीनिक पर बुलाया | महिला जब क्लीनिक पर गई, उस वक्त वहां कोई नहीं था | डॉक्टर ने गेट बंद कर पर्दा डाल दिया | इसके बाद महिला को नशीला इंजेक्शन देकर उसे बेहोश कर दिया | उसका दांत उखाड़ा, इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया |
महिला को जब होश आया तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे | महिला ने इसकी शिकायत डॉक्टर से की | जिस पर डॉक्टर ने उसे धमकी दी कि वीडियो वायरल कर देंगे | इसकी वजह से महिला घबरा गई | वह अपने घर में गुमसुम और परेशान सी रहने लगी | 3 नवंबर को प्रॉपर्टी डीलर पति के ज्यादा पूछने पर महिला ने डॉक्टर की करतूत के बारे में बताया |
डॉक्टर ने उसके साथ गलत काम कर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी है | जिसके बाद मामले की तहरीर इज्जतनगर थाना पुलिस को दी गई | इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने बताया कि महिला की तहरीर पर डॉ रविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है |