November 08, 2021

Join With Us


अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बेचने वाले पर की कार्यवाही : थाना प्रभारी चिल्हाटी इन एक्शन




राजनांदगाव | केजन साहू | चिल्हाटी थाना यू तो राजनादगाँव जिले के अंतिम छोर व महाराष्ट्र सिमा से लगा हुआ है, जहाँ महाराष्ट्र से अवैध शराब व कच्ची शराब का परिवहन होता है, लेकिन पुलिस की पैनी नजर से इन शराब तस्करी करने वाले के छक्के छुट जाते हैं।

पुलिस अधीक्षक महोदय डी श्रवण जिला राजनाँदगाँव , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, अनुविभागीय अधिकारी अं चौकी अर्जुन कुमार कुर्रे के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी चिल्हाटी बिलकिस बेगम के कुशल नेतृत्व मे लगातार थाना क्षेत्र मे पेट्रोलिग करवाया जा रहा है | आपराधिक गतिविधियों पर सतत निगरानी करते हुए कार्यवाही की जा रही है |

इसी तारतम्य मे आज दिनांक 7-11-21को पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम चिल्हाटी में शराब रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी संतराम मेश्राम पिता भीमराव मेश्राम आयु 23साल साकिन कोरचाटोला थाना चिल्हाटी के पास से अवैध रूप से देशी कच्ची महुआ शराब चार लीटर प्लस्टिक जेरिकेन मे आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया |

आरोपी के विरूद्ध थाना चिल्हाटी मे अपराध क्रमांक 56/21धारा 34(ए)आबकारी ऐक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में प्रा. आ. 1248 राम नरेश रावटे आ. 811बिसेलाल साहू आ. 309 हिमेन्द्र सलामे का योगदान सराहनीय रहा।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE