November 07, 2021

Join With Us


दोस्त की गर्लफ्रेंड से हुई दोस्ती : जान देकर चुकाई कीमत




राजस्थान | न्यूज़ डेस्क | दोस्त की गर्लफ्रेंड से हुई दोस्ती तो ये बात आरोपी दोस्त को ये बात पसंद नहीं आई | उसने अपने साथ‍ियों के साथ म‍िलकर दोस्त की ही हत्या कर दी | यह सनसनीखेज घटना राजस्थान के झुंझुनू ज‍िले की है | स्टोरी हाइलाइट्सगर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद में दोस्तों ने की थी दोस्त की हत्याहत्या के आरोपी की गर्लफ्रेंड से मरने वाले की हो गई थी |

दोस्तीइसी से खफा दोस्त ने की दोस्त की हत्याराजस्थान में झुंझुनू के पचेरी थाना इलाके में एक युवक की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुल‍िस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है | मृतक व हत्यारे आपस में दोस्त थे| गर्लफ्रेंड से दोस्ती से खफा दोस्त ने ही चाकू से दोस्त की हत्या कर दी | वहीं मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है |

मामले के अनुसार, आरोपी प्रदीप की गर्लफ्रेंड से मृतक दोस्त रोहित की दोस्ती हो गई थी जिससे विवाद हो गया और दोस्त प्रदीप ने साथियों के साथ मिलकर चाकू मारकर रोहित की ही हत्या कर दी थी | थानाधिकारी बनवारी लाल ने बताया कि कॉल डिटेल के आधार पर निहालोठ निवासी कर्मवीर, आशीष को 24 घंटों में पकड़कर पूछताछ की गई तो दोनों ने प्रदीप के साथ मिलकर कोशिन्द्र उर्फ रोहि‍त की चाकू से गोदकर हत्या करना कबूल कर लिया |

हत्या से पहले की शराब पार्टीहत्या से पहले सभी दोस्तों ने कर्मवीर के घर शराब पार्टी की थी जहां प्रदीप चाकू लेकर आया था | मुख्य आरोपी प्रदीप की तलाश जारी है.बता दें कि दिवाली के दिन मृतक रोहित रात 11 बजे लहूलुहान हालात में दौड़ता हुआ घर पहुंचा था | रोहित ने परिजनों को रोहताश के घर पर मारपीट व चाकू मारने वाले दोस्त कर्मवीर, आशीष, प्रदीप के नाम बताए थे | अस्पताल पहुंचने से पहले ही रोह‍ित ने दम तोड़ दिया था | पुलिस प्रदीप की तलाश कर रही है |

पचेरी थानाधिकारी बनवारी लाल ने बताया कि हत्या के दो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है तीसरे आरोपी की तलाश के लिए दबिशें दी जा रही हैं | जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE