नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | आरआरबी एनटीपीसी 2021 कट-ऑफ, परिणाम तिथि नवीनतम अपडेट बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट के डेट और टाइम की जानकारी जारी नहीं की है लेकिन आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.inपर जल्द कोई घोषणा होने वाली है | उम्मीदवार रेलवे की रीजनल वेबसाइट पर भी नज़र बनाकर रखें |
आरआरबी एनटीपीसी 2021 कट-ऑफ, परिणाम तिथि नवीनतम अपडेट रेलवे में एनटीपीसी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है | रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जल्द रिलीज किया जाएगा |
बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट के डेट और टाइम की जानकारी जारी नहीं की है लेकिन आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द कोई घोषणा होने वाली है | उम्मीदवार रेलवे की रीजनल वेबसाइट पर भी नज़र बनाकर रखें |
कैटेगरी के अनुसार कट-ऑफ स्कोर क्लियर करने वाले उम्मीदवार ही अगले सीबीटी 2 राउंड के लिए आमंत्रित किए जाएंगे | कट-ऑफ स्कोर भी रिजल्ट के साथ ही वेबसाइट पर जारी किया जाएगा | एक्सपर्ट्स ने बताया है कि परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या के कारण कट-ऑफ हाई रहने की ही उम्मीद है | कैटेगरी वाइस संभावित कट-ऑफ इस प्रकार है |
अनारक्षित 75-80
ओबीसी 65-75
ईडब्ल्यूएस 60-65
अनुसूचित जाति 55-50
परीक्षा में 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए हैं जिन्हें अब अपने रिजल्ट का इंतजार है | बता दें कि रेलवे ने एनटीपीसी के लगभग 35 हजार रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था | ऐसे में लाखों की संख्या में उम्मीदवारों की छंटनी पहले राउंड के एग्जाम के बाद ही कर दी जाएगी | कोई भी अन्य कोई भी अन्य अपडेट उम्मीदवार rrbcdg.gov.in पर देख पाएंगे |