November 03, 2021

Join With Us


4 साल के मासूम भतीजे को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया : पत्नी से हुई थी लड़ाई




हरियाणा | न्यूज़ डेस्क | साइबर सिटी गुरुग्राम के पटौदी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है | जहां पर चार साल के मासूम बच्चे को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया गया | इलाज के दौरा | साइबर सिटी गुरुग्राम के पटौदी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है | जहां पर एक 4 साल के मासूम बच्चे की पेट्रोल डालकर हत्या कर दी गई |

इस घटना के.के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है | बताया जा रहा है कि रोहतक का रहने वाला रिंकू अपने साले के घर अपनी पत्नी से मिलने आया था | पति और पत्नी के बीच पिछले लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था | दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी हुई और रिंकू ने गुस्से में अपने साले के बेटे और बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी |

साले के बेटे और बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगाई

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया | दिल्ली के सफदरगंज सफदरगंज अस्पताल में चार साल के मासूम की मौत हो गई | पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रिंकू की तलाश शुरू कर दी है | पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा |

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  
बता दें, तीन साल पहले पटौदी की रहने वाली सुमन का रोहतक के रहने वाले रिंकू नाम के युवक से विवाह हुआ था | दोनों के बीच पिछले काफी समय से मनमुटाव चल रहा था और आरोपी की पत्नी अपने भाई के घर रहे रही थी | परिजनों ने दोनों के बीच कई बार सुलाह कराने की कोशिश की लेकिन कोई नतीज नहीं निकला |

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया  

वहीं, इस घटना पर पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया | आरोपी के खिलाफ हत्या का त्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है | पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE