November 01, 2021

Join With Us


शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध : फेसबुक पर हुई थी दोस्ती




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | दिल्ली में तैनात एक एसडीएम ने कथित तौर पर अपनी फेसबुक फ्रेंड को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और फिर वादे से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने वजीराबाद थाने में शिकायत दी, जिस पर 12 अक्टूबर को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। फिलहाल मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, मूलरूप से बिहार निवासी पीड़िता गुरुग्राम स्थित एक मल्टीनेशनल कम्पनी में उच्च पद पर कार्यरत है। वह वर्तमान में द्वारका मोड़ इलाके में रहती है। पुलिस के अनुसार, करीब एक साल पहले पीड़िता की फेसबुक पर एक युवक से मुलाकात हुई थी जिसने खुद को दानिक्स अधिकारी बताया था और तब वह ट्रेनिंग पूरी कर रहा था।

फेसबुक पर हुई बातचीत के बाद जल्द ही दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। इस बीच दानिक्स अधिकारी की ट्रेनिंग पूरी हो गई। इसके बाद उसे यमुना पार के एक इलाके की सब डिवीजन में एसडीएम के पद पर तैनाती मिली थी।

तिमारपुर स्थित सरकारी फ्लैट में बुलाया था

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एसडीएम ने उसे पहले वजीराबाद इलाके में एक फ्लैट पर बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी करने की बात कहकर तिमारपुर स्थित सरकारी फ्लैट में बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए।

यह सिलसिला करीब आठ माह से चल रहा था। इस बीच पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो एसडीएम ने बात टाल दी, लेकिन जब पीड़िता लगातार शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो आरोपी एसडीएम ने उससे बातचीत करनी बंद कर दी। इसके बाद पीड़िता ने मामले में शिकायत दर्ज कराई।

सितंबर माह में पीड़िता ने वजीराबाद थाने में दुष्कर्म की शिकायत दी थी। पहले तो एसडीएम ने समझौते की बात कहकर पीड़िता से समय मांगा, लेकिन बाद में वह मुकर गया।

जांच से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 12 अक्टूबर को पीड़िता के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस मामले में जल्द ही एसडीएम से पूछताछ करेगी। इसके बाद जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE