October 30, 2021

Join With Us


15 साल की लड़की के दुष्कर्मी को 20-20 साल कैद की सजा सुनाई : जानिए क्या है मामला




दुर्ग | सौरभ कुमार |विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) नीरू सिंह की अदालत ने 15 साल की लड़की के दुष्कर्मी को 20-20 साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने युवक को दो अलग-अलग धाराओं में दोषी माना है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। एक हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। साथ ही पीड़िता को 1 लाख रुपए की राशि प्रदान किए जाने का भी आदेश दिया है।

विशेष लोक अभियोजक राजेश कुमार साहू ने बताया कि मामला बोरी थाना क्षेत्र का है। घटना के समय किशोरी 15 साल की थी। गोपाल सागरवंशी (20) ने किशोरी को अपने प्यार के जाल में फंसाया। उसे शादी करने का झांसा दिया और रेप किया। फिर किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोर डरकर चुप रही तो उसका शारीरिक शोषण शुरू कर दिया।

मोबाइल से बात करते परिजनों ने पकड़ा तो खुला मामला

इस दौरान उसने किशोरी एक मोबाइल भी गिफ्ट किया। एक दिन जब किशोरी युवक से बात कर रही थी तो परिजनों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में किशोरी ने सारी सच्चाई बताई। किशोरी ने बताया कि गोपाल सागरवंशी ने उसे गांव के खंडहर में बुलाया और बलात्कार किया। इसके बाद किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गोपाल को अप्रैल 2020 में गिरफ्तार कर लिया।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE