October 30, 2021

Join With Us


तमिलनाडु पुलिस ने एससी/एसटी अधिनियम के तहत एक सैलून मालिक और दो अन्य के खिलाफ़ मामला दर्ज किया : जानिए क्या है मामला




मध्यप्रदेश | न्यूज़ डेस्क |एक दलित व्यक्ति के बाल काटने से इनकार करने और गाली-गलौज करने के आरोप में, तमिलनाडु के 3 लोगों पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज |

तमिलनाडु पुलिस ने एससी/एसटी अधिनियम के तहत एक सैलून मालिक और दो अन्य के खिलाफ़ मामला दर्ज किया है | इनपर एक दलित व्यक्ति के बाल काटने से इनकार करने और कथित तौर पर गाली-गलौज करने का आरोप है |

सलेम जिले के थलाइवासल में, 26 वर्षाय पूवरसन बाल कटवाने के लिए सैलून गया था. वहां सैलून के मालिक और नाई ने उसके बाल काटने से मना कर दिया और सैलून में आने से भी रोक दिया, क्योंकि वह दलित है |

यह घटना कैमरे में कैद हो गई जिसमें सैलून के मालिक अन्नाकिल्ली और नाई लोगनाथन को पूवरसन से कहते हुए दिख रहे हैं कि वे उसके बाल नहीं काटेंगे  वीडियो में पलानीवेल नाम का एक अन्य व्यक्ति को भी देखा जा सकता है |इन सभी को पूवरसन के लिए जातिसूचक अपशब्दों का इस्तेमाल करते देखा जा सकता है |

पीड़ित ने थलाइवासाल थाने में शिकायत दर्ज कराई है और तीनों आरोपियों के खिलाफ़ सबूत के तौर पर वीडियो पेश किया |

प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने अन्नाकिल्ली, लोगनाथन और पलानीवेल के खिलाफ़ एससी/एसटी एक्ट की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया | आरोपी पलानीवेल को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE