October 30, 2021

Join With Us


दुर्ग : गनियारी मिडिल स्कूल में हुआ स्मार्ट क्लास का शुभारंभ




भिलाई | जगजीत सिंह | दिनांक 28 / 10 /2021 को चरोदा निगम के वार्ड गनियारी के शास. पू .मा विद्यालय गनियारी में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ उत्सव पूर्वक किया गया | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री निर्मल कोसरे ( अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण ) रहे | इस कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता श्री टी एस जगदाळे ( विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन ) के द्वारा की गयी | अतिथियों का स्वागत शाला के प्रधानपाठक श्री नरेंद्र वर्मा के द्वारा किया गया |

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि एवं शिक्षाको द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना एवं छत्तीसगढ़ राज्य गीत गाकर की गई | स्मार्ट क्लास का शुभारंभ मुख्य अतिथि निर्मल कोसरे द्वारा रिबन काटकर किया गया | कार्यक्रम में शाला के बच्चो द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी |

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री धर्मेंद्र कोसरे , श्री टेकराम पटले , श्री विवेक शर्मा , श्रीमती वंदना शर्मा , श्री समीरन दास उपस्थित रहे | कार्यक्रम में शाला के सभी शिक्षक उपस्थित रहे |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE