October 27, 2021

Join With Us


अश्लील चैट कर उन्हें ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठा करते थे : पुलिस ने पति-पत्नी संग 3 लड़कियों को किया गिरफ्तार




आउटर दिल्ली | कलीम खान |गाजियाबाद पुलिस ने पति-पत्नी और उन 3 लड़कियों को गिरफ्तार किया है जो लोगों से अश्लील चैट कर उन्हें ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठा करते थे | पुलिस ने इस गैंग के पास से कई अश्लील सामग्री भी बरामद की है|

गाजियाबाद पुलिस एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लोगों को उनकी न्यूड वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया करते थे | ये ग्रुप काफी समय से इस काम में लगा हुआ था | गाजियाबाद पुलिस ने राजकोट में रहने वाले तुषार नाम के एक व्यक्ति की शिकायत पर इस गिरोह का पर्दाफाश किया है तुषार ने राजकोट में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उससे ब्लैकमेलिंग के नाम पर 80 लाख रुपये ऐंठ लिए गए हैं |

गाजियाबाद पुलिस और साइबर टीम ने इस गिरोह के सरगना योगेश गौतम और उसकी पत्नी सपना गौतम को राजनगर एक्सटेंशन से गिरफ्तार कर लिया है. ये दोनों पति-पत्नी मिलकर दूसरे राज्यों के लोगों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया करते थे. पुलिस का मानना है कि ये गैंग सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की वसूल चुके हैं |

इस गैंग से कई पोर्न वीडियो, आपत्तिजनक सामग्री, लैपटॉप, मोबाइल, अश्लील सीडी, मैमोरी कार्ड, पेन ड्राइव, सैक्स टॉयज, महिलाओं के अलग-अलग तरह के अंडर गारमेंट्स, 8 हजार कैश और चांदी की ज्वैलरी के साथ ही कुल 8 बैंक खातों की जानकारी पुलिस को मिली है. ये गिरोह नासिक, दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय था | साथ ही अब गुजरात के राजकोट निवासी शख्स से भी ब्लैकमेलिंग के जरिये लाखों की ठगी कर चुका था |

अच्छी नौकरी के बहाने लड़कियों से करवाते थे गंदा काम

गाजियाबाद एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि इस गैंग के मुखिया की पत्नी सपना कुछ साल पहले एक ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले व्यक्ति के संपर्क में आई थी, जहां से उसे इस तरह ब्लैकमेलिंग करने का आइडिया मिला | इसके बाद से बीते 2 साल से योगेश और सपना मिलकर इस गैंग को चला रहे थे | ये दोनों लड़कियों को अच्छी सैलरी देने की बात कहकर अश्लील वॉइस काल और न्यूड वीडियो कॉल करवाते थे और उसके बाद जो लोग इनके झांसे में आ जाते थे उन्हें अपना पर्सनल व्हाट्सएप नंबर देकर उससे अश्लील वीडियो चैट शुरू कर दिया करते

पुलिस के मुताबिक, जो लड़की वीडियो चैट करती थी उसे 25,000 रुपये महीना और जो केवल कॉल करती थी उसे 10,000 रुपये महीना दिया जाता था. ये सभी स्ट्रिपचैट डॉट कॉम नाम की पोर्न वेबसाइट पर अपनी फर्जी आईडी बनाकर दूसरे राज्य में रहने वाले लोगों से न्यूड चैट और न्यूड वीडियो कॉल किया करते थे | उसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम ऐंठते थे |

पति-पत्नी समेत 5 लोग गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें योगेश, उसकी पत्नी सपना के अलावा निकिता, निधि और प्रिया नाम की लड़की को भी गिरफ्तार किया है जो इस गैंग में काम कर लोगों से ब्लैकमेलिंग कर पैसे वसूल किया करती थीं |

पुलिस ने अब इनको गिरफ्तार कर इनके 8 अकाउंट को खंगालना शुरू कर दिया है | जिसमें से 4 अकाउंट में लगभग 4 करोड़ की रकम का लेनदेन मिला है. पुलिस ने इन अकाउंट को फ्रीज कर दिया है | पुलिस का कहना है कि जिनकी शिकायत हमारे पास आई है उनकी शिकायत के अनुसार हम लोग कार्रवाई करेंगे और जिन लोगों ने शर्म की वजह से शिकायत दर्ज नहीं करवाई है उनसे कहेंगे कि वो शिकायत दर्ज करवाएं जिससे उनकी ठगी की रकम वापस मिल सके |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE