नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | दुनिया में कई तरह के जीव-जंतु देखने को मिलते हैं | इनमें से कुछ बेहद अजीबोगरीब होते हैं | इन्हें देखने के बाद इनपर यकीन करना मुश्किल होता है | ऐसी ही एक मछली की तस्वीर इन दिनों वायरल हो रही है | ये मछली छिपकली की तरह दीवार से चिपक जाती है |
ऐसे में आज तक आपने मछली के बारे में जो देख-सुना है, वो झूठा महसूस होने लगेगा | जहां आज तक ऐसा सुना गया था कि मछली जल की रानी है और जीवन उसका पानी है | वहीं ये मछली दीवार पर चिपककर चलती है वो भी पानी के बाहर|
दीवार पर चिपककर चलने वाली इस मछली के बारे में जानने के बाद ज्यादातर लोगों को यकीन नहीं होगा | लेकिन ये बिलकुल सच है | ये मछली अमेरिका में मिली | अमेरिका में रहने वाले एक मछुआरे को वहां अचानक दीवार पर चलती मछली नजर आई | ये मछली छिपकली की तरह दीवार से चिपकी हुई थी हर कोई हैरान था कि आखिर ये मछली बिना पानी के दीवार पर चिपकी कैसे रह गई | साथ ही बिना पानी के ये जिंदा कैसे रह गई |
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटोक पर ब्लैक हॉस नाम के मछुआरे ने इस मछली का वीडियो शेयर किया | वीडियो में दिख रही मछली असल में लंपफिश है | ये दुनिया की सबसे अजीबोगरीब मछली में शामिल है |
दरअसल इस मछली की बॉडी के नीचे एक सक्शन कप होता है | इसकी वजह से ये दीवार से छिपकली की तरह चिपक जाती है | साथ ही ये पानी से बाहर भी आराम से सर्वाइव कर जाती है | वीडियो देखकर लोगों ने काफी हैरानी जताई |
कई लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि मछली दीवार पर कैसे चल रही थी | साथ ही आखिर कोई मछली पानी के बाहर कैसे जिंदा रह रही है, इसने भी लोगों को हैरान किया | ये पहली बार नहीं है कि समुद्र से ऐसी विचित्र चीज लोगों ने देखी है | समुद्री जीवन से ऐसे कई जीव-जंतु सामने आते रहते हैं ये लंपफिश भी ऐसी ही एक मछली है जो पानी के बाहर भी जिंदा रहती है | साथ ही अब इसे दीवार पर चलता देख लोग भी हैरान हैं |