October 25, 2021

Join With Us


मां-बाप द्वारा बच्चों के साथ क्रूरता का मामला सामने आया : जानिए क्या है मामला




राजस्थान | न्यूज़ डेस्क |राजस्थान के जयपुर में मां-बाप द्वारा बच्चों के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है |मां-बाप काम पर जाते तो बच्चों को जंजीरों से घर के अंदर बांध कर जाते थे | और अगर घर में रहते तो बच्चों को जंजीरों से बांधकर पीटते थे | उन्होंने दिन भर में एक बार खाना देते थे और पानी तक नहीं पिलाते थे |पड़ोसियों और एक एनजीओ द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को छुड़ाया | पुलिस ने पति-पत्नी दोनों को अरेस्ट कर लिया है |

मामला जयपुर के मुरलीपुरा का है | पुलिस ने बताया कि बच्चों की उम्र 10 और 6 साल है | जयपुर पुलिस को ये दोनों बच्चे कराहते मिले | बच्चों को पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है | पुलिस ने बताया कि बच्चों के पिता रामजीलाल और मां सरस्वती को हिरासत में लिया गया है |

पुलिस ने बताया कि इस घटना का खुलासा तब हुआ जब माँ-बाप बच्चों को जंजीरों से बांध कर चले गए | लोगों ने चीखने और कराहने की आवाज़ सुन पुलिस को सूचना |मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को छुड़ाया | मां-बाप ने ऐसा करने की वजह बच्चों का शरारती होना बताया | और कहा कि हमारे बच्चे हैं जो मन करेगा, हम करेंगे | इसके बाद पुलिस ने मां-बाप को अरेस्ट कर लिया. बच्चों को बाल कल्याण समिति को सौंपा गया है |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE