नई दिल्ली | गुरमीत सिंह |पत्नी को चुनाव जिताने के लिए जो किया, वो शायद ही पहले कभी किसी पति ने किया हो |पत्नी चुनाव लड़ रही है | पत्नी को चुनाव जिताने के लिए पति ने कई गांवों में करोड़ों रुपए खर्च कर सड़कें बनवा डालीं | ज़रूरतमंद लोगों को खूब रुपए बांटे | हैरानी की बात ये है कि चुनाव लड़ने वाली उम्मीदवार के पति ने बड़ी चोरियां कीं | वह एक करोड़ की कार से चोरी करने जाता था | पत्नी को चुनाव जिताने के लिए पति हाईप्रोफाइल चोर बन गया, लेकिन चुनाव के लिए वोटिंग होने से पहले ही पति पुलिसकी गिरफ्त में आ गया |
मामला उत्तर प्रदेश और बिहार से जुड़ा है | शख्स का नाम इरफ़ान है. इरफ़ान को गाज़ियाबाद पुलिस ने अरेस्ट किया है | इरफ़ान की पत्नी गुलशन परवीन बिहार के सीतामढ़ी से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही है | अपनी पत्नी को चुनाव जिताने के लिए पति ने ज़बरदस्त तरीका अपनाया | पति ने चुनाव प्रचार के साथ ही इलाके में विकास करना शुरू कर दिया |
गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक नगर प्रथम निपुण अग्रवाल के अनुसार, इरफ़ान कई बड़ी चोरियां कर चुका है इ|नमें से जज का घर भी शामिल है | इरफ़ान ने कुछ दिन पहले ही गाजियाबाद के कवि नगर में रहने वाले एक बड़े कारोबारी के घर से तीन सितम्बर, 2021 को डेढ़ करोड़ की चोरी की. इससे पहले इरफ़ान ने एक बड़ी चोरी नोटबंदी से पहले की थी |दिल्ली में एक जज के घर से 65 लाख रुपए चुराए थे |
पुलिस के मुताबिक इरफ़ान 12 राज्यों से 40 चोरियां कर चुका है. इरफ़ान बताता है कि उसने कोई भी चोरी 20 लाख रुपए से कम की नहीं की | इरफ़ान चोरी करने के लिए लक्ज़री कार से चोरी करने जाता था | उसके पास एक करोड़ की कार है | पुलिस को इरफ़ान ने बताया कि बीवी के अलावा उसकी चार प्रेमिकाएं हैं | ये प्रेमिकाएं अलीगढ़, मुंबई, आगरा में हैं | इन्हें भी वह रुपए देता था |