राजस्थान | न्यूज़ डेस्क | राजस्थान के जालोर जिले में दिल को दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है | जालोर के आहोर क्षेत्र में एक तरफा प्यार में पागल हुये सनकी आशिक ने एक महिला की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी | महिला का दम निकलने तक वह उस पर कुल्हाड़ी से लगातार वार करता रहा |
जब तक महिला की सांसें चलती रहीं, आरोपी चिल्लाता रहा कि, ‘मैं तुझे मार दूंगा’ | युवक ने महिला के कंधे, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर इतने वार किए कि वहां की जमीन खून से लाल हो गई | आरोपी पर पागलपन इस कदर हावी था कि मौत के बाद वह शव से लिपट गया | पुलिस ने सनकी आशिक को गिरफ्तार कर लिया है |
जानकारी के अनुसार शांति देवी के दो बेटे हैं | वह यहां अपने ससुराल के लोगों के साथ रहती थी | महिला का पति शांतिलाल महाराष्ट्र में काम करता है | शांति देवी रविवार को जोजावर नाडी में मनेरगा के काम कर गई थी | इस दौरान गांव का ही रहने वाला 21 वर्षीय गणेश मीणा आया | उसने शांति देवी से कहा कि वह उससे प्यार करता है |
शांति देवी ने इनकार किया तो गुस्से में आकर गणेश ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया | पागलपन में आरोपी ने कुल्हाड़ी को घुमाकर कहा कि आज तुझे जान से मारकर ही रहूंगा | आरोपी चिल्लाता रहा और महिला की गर्दन टूटने पर भी कुल्हाड़ी से वार करता रहा | जब तक महिला की मौत नहीं हो गई उसने हमला करना नहीं रोका |
शव से लिपटा रहा आरोपी
सनकी आशिक हमले से शांति देवी की मौके पर ही मौत हो गई | मनरेगा के अन्य श्रमिकों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया | लेकिन गणेश ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी | डर के मारे सभी लोग पीछे हट गए | महिला की मौत के बाद भी आरोपी का तमाशा खत्म नहीं हुआ | हत्या करने के बाद वह महिला के शव से लिपट गया | सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची | तब भी आरोपी शव को छोड़ने को तैयार नहीं था | पुलिस ने जबरन उसे पकड़कर हिरासत में लिया और शव को अस्पताल पहुंचाया |
एक तरफा प्यार बना मौत का कारण
पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी थांवला गांव निवासी गणेश मीणा को पकड़ा गया है | आरोपी महिला से एक तरफा प्यार करता था | वह कई महीनों से पीछा कर शांति देवी को परेशान कर रहा था | शांति देवी ने इस बारे में अपने पति शांतिलाल चौधरी को भी बताया था | पति ने आरोपी गणेश मीणा को समझाया भी था, लेकिन वह नहीं माना और अंजाम मौत तक पहुंच गया |
इस संबंध में महिला के जेठ गोमाराम चौधरी ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है | महाराष्ट्र से शांति देवी के पति के आने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा | वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई | गणेश मीणा का सनकीपन देखकर लोग दहशत में आ गये |