October 24, 2021

Join With Us


रॉबर्ट डर्स्ट पर उनकी पत्नी की हत्या का लगा आरोप : जानिए क्या था मामला




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह |बेस्ट फ्रेंड की हत्या के लिए उम्रकैद की सजा काट रहे अमेरिकी रियल एस्टेट के बड़े कारोबारी रॉबर्ट डर्स्ट पर उनकी पत्नी की हत्या का भी आरोप लगाया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

न्यूयॉर्क के वेस्टचेस्टर काउंटी में डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय ने कहा कि मंगलवार को ये शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाए गए हैं कि 78 साल के रॉबर्ट डर्स्ट ने अपनी पत्नी कैथलीन डर्स्ट की भी हत्या की है। बता दें कि कैथलीन डर्स्ट जनवरी 1982 में गायब हो गई थीं और उनकी बॉडी कभी नहीं मिली। उस समय उनकी उम्र 29 साल थी।

गौरतलब है कि अमेरिका में रियल एस्टेट टाइकून रॉबर्ट डर्स्ट को अपनी बेस्ट फ्रेंड सूजन बर्मन की हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। रॉबर्ट डर्स्ट पर एचबीओ की डॉक्युमेंट्री द जिंक्स भी बनाई जा चुकी है। हालांकि वह हमेशा हत्या के आरोपों से इनकार करता रहा है।मिली जानकारी के मुताबिक, रॉबर्ट की पत्नी के गायब होने के बारे में पुलिस उसके बेस्ट फ्रेंड सूजन से सवाल करना चाहती थी। लेकिन रॉबर्ट नहीं चाहता था कि सूजन पुलिस से बात करे। इसलिए रॉबर्ट ने साल 2000 में क्राइम राइटर सूजन बर्मन की हत्या कर दी।

रॉबर्ट ने अपने दोस्त को गोली मार दी थी। हालांकि रॉबर्ट हमेशा इस बात से इनकार करता रहा। पुलिस को इस बात का शक शुरू से था कि रॉबर्ट की पत्नी के गायब होने के पीछे भी उसी का हाथ है।

एक हफ्ते पहले ये खबर भी सामने आई थी कि रॉबर्ट डर्स्ट कोरोना संक्रमित हो गए हैं। डॉक्टर्स ने हालत खराब होने पर उनको वेंटीलेटर पर रखा था। डॉक्टर्स का कहना था कि उनकी हालत बदतर है और वह बोलने की स्थिति में नहीं हैं।

उनके बारे में कहा जा रहा है कि द जिंक्स नामक डॉक्यूमेंट्री में वह उन सभी आरोपों से इनकार कर रहे हैं, जो उन पर लगे हैं। लेकिन आखिरी एपिसोड की रिकॉर्डिंग में ब्रेक के दौरान वह यह कहते पाए गए कि उन सभी को मार डाला। इस दौरान उनका माइक्रोफोन ऑन था।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE