मुंबई | न्यूज़ डेस्क | अमेरिका का माइकल कैंपबेल कई अपराधों के लिए गिरफ्तार हो चुका है | हाल ही में पुलिस ने उसे रेप के आरोप में गरिफ्तार किया है | यूं तो वो अपने अपराधों के लिए कुख्यात है मगर उसके पूरे चेहरे पर बने ढेर सारे टैटू भी चर्चा का विषय बने रहते हैं |
फिल्मों में आपने अक्सर खतरनाक और अजीबोगरीब विलेनतो देखे होंगे. मोगैंबो, शाकाल, कांचा चीना जैसे कई कुख्यात विलेंस ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है | मगर कई लोग अपनी सूरत से असल जिंदगी में भी किसी विलेन से कम नहीं लगते हैं |
उनकी शक्ल देखकर लोग डर जाते हैं | इन दिनों एक ऐसे ही शख्स का चेहरा चर्चा का विषय बना हुआ है | इस शख्स के चेहरे पर ढेर सारे टैटू बने हैं जिन्हें देखकर कोई भी आसानी से डर सकता है |
अमेरिका के मिसूरी में रहने वाला माइकल कैंपबेल कई अपराधों के लिए पहले गिरफ्तार हो चुका है | हाल ही में पुलिस ने उसे रेप के आरोप में गरिफ्तार किया है | यूं तो वो अपने अपराधों के लिए पुलिस के बीच चर्चा का विषय बना ही रहता है मगर उसकी सूरत अन्य लोगों के बीच चर्चा में है | दरअसल, माइकल के पूरे चेहरे पर ढेर सारे टैटू बने हुए हैं और लोग उसे अक्सर देखकर डर जाते हैं |
माइकल को लोग ‘दुनिया का सबसे डरावना विलेन’ मानते हैं | उसके माथे पर एक पेंटागन का टैटू है जबकि गर्दन पर एक बो टाई का टैटू बना हुआ है | उसकी नाक की टिप भी टैटू से ढकी हुई है जबकि दोनों गाल भी टैटू से भरे हैं |
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक माइकल पर रेप के 2 मामले पहले से लगे हुए हैं और अब कुछ दिन पहले एक महिला ने उसपर रेप की कोशिश करने का आरोप लगाया है | महिला ने बताया कि जब वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ सो रही थी तब माइकल घर में घुस आया और उसके साथ रेप करने की कोशिश की |
मगर उसी वक्त महिला और बॉयफ्रेंड की नींद खुल गई और दोनों ने उसे बाहर खदेड़ा महिला ने जैसे ही माइकल के चेहरे का डिस्क्रिप्शन पुलिस को दिया वैसे ही पुलिस समझ गई कि वो माइकल ही है | महिला के अलावा माइकल को एक और शख्स ने साइकल पर भागते हुए देखा था |
उसने भी पुलिस को वैसा ही हुलिया बताया | माइकल पर चोरी और जेल से भागने का भी आरोप लगा है | अब जब वो फिर से पुलिस की गिरफ्त में है तो उसपर 75 लाख रुपये के बॉन्ड का भार है | इसलिए अबकी उसका छूट पाना बेहद मुश्किल है | अगले हफ्ते माइकल की सुनवाई होनी है जिसने खुद को निर्दोष बताया है |