October 23, 2021

Join With Us


धार्मिक पहचान छिपाकर हिंदू महिला से शादी करने वाले एक शख्स को किया गिरफ्तार : मानसिक और शारीरिक रूप से किया प्रताड़ित




गुवाहाटी |न्यूज़ डेस्क |असम के होजई जिले में धार्मिक पहचान छिपाकर हिंदू महिला से शादी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है | पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी | पुलिस के मुताबिक आरोपी व्यक्ति मुसलमान है और उसने अपनी पहचान छिपाकर एक हिंदू महिला से शादी की | उसकी पत्नी की शिकायत के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है | लुमडिंग पुलिस थाना प्रभारी (ओसी) एस के सरमा ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि महिला ने होजई के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की मदद से अपने पति के खिलाफ होजई के पुलिस अधीक्षक के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई है |

असम के धेमाजी जिले की रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि तमिलनाडु में साथ काम करने के दौरान वह उस व्यक्ति के संपर्क में आई थी | महिला ने दावा किया कि होजई जिले के लुमडिंग थाने के नखुटी के 2 सरके बस्ती इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाई और खुद को हिंदू बताकर उससे शादी की | पीड़िता के मुताबिक शादी के बाद वह उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था |

महिला के मुताबिक शादी के कुछ महीनों बाद, उसके पति ने कथित तौर पर उससे बड़ी रकम लूट ली और तमिलनाडु से असम के नखुटी इलाके में भाग गया | आरोपी व्यक्ति ने महिला से संपर्क नहीं किया, तब महिला ने होजई के डोबोका इलाके का दौरा किया जहां उसे अपने पति की वास्तविक धार्मिक पहचान और अन्य विवरणों के बारे में पता चला |

महिला की शिकायत मिलने पर होजई के पुलिस अधीक्षक बरुन पुरकायस्थ ने बुधवार रात लुमडिंग थाने से एक टीम को आरोपी को उसके गांव से पकड़ने के लिए भेजा | लुमडिंग पुलिस थाने में इससे संबंधित एक मामला दर्ज किया गया और आरोपी को उसी रात गिरफ्तार कर लिया गया और बृहस्पतिवार को होजई की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया | पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE