October 23, 2021

Join With Us


कपल को रोमांटिक हॉलीडे पर जाना पड़ा भारी : संबंध बनाने के दौरान मौत के करीब पहुंचा पति




नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | कई कपल्स अपने पार्टनर्स के साथ अच्छा समय बिताने के लिए रोमांटिक हॉलीडे पर जाते रहते हैं | साथ वक्त बिताने से उनके बीच प्यार और रोमांच बढ़ता है | मगर कई बार ऐसा भी देखा गया है कि ज्यादा रोमांच के चक्कर में कुछ गड़बड़ हो जाती है |

उसका बुरा असर पति-पत्नी पर होने लगता है | हाल ही में एक कपल के साथ भी ऐसा ही हुआ जब वो छुट्टियां मनाने गए और उस दौरान उनके बीच रोमांस ने भयानक मोड़ ले लिया |

टीएलसी चैनल के एक कंफेशन से जुड़े शो पर एक कपल ने अपने रोमांटिक पल से जुड़ा किस्सा सुनाया जो उनके लिए मौत से कम नहीं था | अमांडा और उनके पति क्रिस ने शो पर बताया कि एक बार वो रोमांटिक हॉलीडे मनाने कहीं बाहर गए थे जब दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया |

क्रिस ने कहा “हम संबंध बना रहे थे कि अचानक मुझे चक्कर आने लगा और बेहोशी सी मेहसूस होने लगी | मुझे उल्टी सी लगने लगी और सर ऐसे घूमने लगा जैसे मैं किसी झूले पर बैठा हूं जो गोल-गोल घूम रहा है | मेरे सर में भयानक दर्द हो रहा था | ” कुछ देर बाद क्रिस बेहोश हो गए | उनकी स्थिति देखकर अमांडा बेहद डर गईं |

उन्होंने तुरंत होटल स्टाफ से संपर्क किया जिन्होंने क्रिस को हॉस्पिटल में एडमिट करवाने में मदद की | डॉक्टरों के अनुसार 4 साल से क्रिस को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी | रोमांस ने उनके दिमाग में जाने वाले खून को दौरान को और ज्यादा बढ़ा दिया | जिससे उनके सर की एक नस फट गई |

डॉक्टर ने अमांडा को बताया कि क्रिस का जल्द से जल्द ऑपरेशन करना पड़ेगा मगर दिमाग के ऑपरेशन में बचने के चांसेस बेहद कम होते हैं | “जैसे ही मुझे इस बात का पता चला वैसे ही मैं बहुत डर गई | मैं अपने आप को दोषी मानने लगी | मुझे लगा कि मेरे कारण ऐसा हो गया है |

जिस वक्त क्रिस के साथ ऐसा हुआ मैं उस पल को डॉक्टर्स के सामने ज्यादा बताना भी नहीं चाहती थी क्योंकि वो बेहद पर्सनल मोमेंट था | हालांकि क्रिस का ऑपरेशन सफल हुआ और अब वो स्वस्थ हैं मगर डॉक्टरों ने क्रिस को कुछ वक्त के लिए संबंध बनाने से रोक दिया है |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE