October 22, 2021

Join With Us


7 साल की मासूम से रेप और हत्या का मामला : आरोपी मामा को फांसी की सजा




नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | नागौर के पॉक्सो कोर्ट ने 7 साल की मासूम बालिका से रेप और हत्या के मामले मे मुंह बोले मामा को फांसी की सजा सुनाई है। बच्ची के साथ दरिंदगी होने के 30 दिन बाद में कोर्ट ने फैसला सुना दिया।आपको बता दें कि पॉक्सो विशेष कोर्ट की जज रेखा राठौड़ ने यह निर्णय दिया है। कोर्ट ने दिनेश जाट को फांसी की सजा सुनाई है। एडवोकेट सुमेर सिंह बेड़ा ने कहा कि जघन्य अपराधों में फांसी की सजा का प्रावधान है। न्यायालय ने इस मामले को भी ऐसा ही प्रकरण माना।

इससे पहले बीते गुरुवार को नागौर पॉक्सो विशेष कोर्ट ने 7 साल की मासूम बच्ची से रेप के बाद हत्या के मामले में आरोपी मुंहबोले मामा दिनेश को दोषी करार दिया था। विशिष्ट लोक अभियोजक एडवोकेट सुमेर सिंह बेड़ा ने बताया कि 11 दिन तक रोज सुनवाई चली।

इस दौरान मामले में पीड़िता पक्ष की तरफ से 29 गवाहों के और बचाव पक्ष की तरफ से एक गवाह के बयान करवाए गए थे। इसके अलावा बचाव पक्ष के वकील की डिमांड पर डॉक्टर्स टीम के द्वारा आरोपी की मेंटल कंडीशन की जांच भी करवाई गई।

नागौर के पादूकलां थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 20 सितंबर को मुंह बोले मामा दिनेश जाट ने नशे में होने का नाटक किया। उसने कुत्तो से डर की बात बोली और बच्ची की घर तक छुड़वाने के लिए अपने साथ ले गया।

आरोपी ने पास के खेत में खड़ी बाजरे की फसल में ले जाकर मासूम को बिस्किट और कुरकुरे खिलाए। और यहां मासूम के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद पोल खुलने के डर से दिनेश जाट ने बच्ची की हत्या कर दी और शव को खेत की कंटीली झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया।

पादूकलां थाना पुलिस ने घटना के तुरंत बाद ही आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया था। पकड़ में आते ही आरोपी दिनेश ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने 21 सितंबर को अपहरण, पॉक्सो, मर्डर और रेप की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

गौरतलब है कि मामले से जुड़े सभी गवाहों के बयान और दस्तावेज तैयार किए गए। 27 सितंबर को पुलिस ने सभी आरोपों में जुर्म प्रमाणित मान मेड़ता स्थित पॉक्सो कोर्ट में आरोपी दिनेश के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दी थी।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE