October 22, 2021

Join With Us


भारत प्राचीन काल से रहस्यमयी इमारत, महल और गुफाओं के लिए जाना जाता है : जानिए कोनसी है वो इमारतें




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह |भारत प्राचीन काल से रहस्यमयी इमारत, महल और गुफाओं के लिए जाना जाता है। यहां के घने जंगल और पहाड़ों पर छिपी आदिकाल की गुफाएं आज भी भारत के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं। भारत में ऐसी कई रहस्यमयी गुफाएं हैं जो आपने आप में अनोखी हैं। ऐसी ही कुछ उदयगिरि की प्रसिद्ध गुफाएं ओडिशा में मौजूद हैं। ये गुफाएं ओडिशा के भुवनेश्वर शहर से लगभग सात किलोमीटर दूर पहाड़ियों पर स्थित हैं। इतिहासकारों के मुताबिक ये गुफाएं 350 ईस्वी पूर्व से भी पुरानी हैं। चलिए जानते हैं इन गुफाओं के बारे में

रानी गुफा

रानी गुफा में आपको कई पुरानी और सुंदर मूर्तियां देखने को मिल जाएंगी। यह गुफा उदयगिरि की सबसे बड़ी और प्रसिद्ध गुफाओं में से एक है। इस गुफा में हिंदू देवी देवताओं, महावीर और अन्य जैन तीर्थकारों के चित्र लगे हुए हैं। रानी गुफा अति सुंदर मूर्तियों से सजी हुई है जो कि पर्यटकों को काफी लुभाती है।  

णेश गुफा

गणेश गुफा उदयगिरि की सबसे महत्वपूर्ण गुफाओं में से एक है। कहा जाता है कि इस गुफा का नाम यहां मौजूद गणेश की नक्काशीदार आकृति को ध्यान में रखकर रखा गया था। अगर आप ओडिशा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार यहां जरूर घूमने जाएं। आप जैसे ही इस गुफा में प्रवेश करेंगे, तो आपको हाथी की दो बड़ी मूर्तियां बनी हुई दिखाई देंगी। 

बाजघर गुफा

यह गुफा थोड़ी छोटी है, लेकिन बहुत खास है। कहा जाता है कि इस गुफा को प्राचीन काल में जैन भिक्षु विश्राम करने के लिए इस्तेमाल करते थे। इसलिए इसे बाजघर के रूप में जाना जाता है। यह गुफा आयताकार आकार में बनाई गई है, जहां आराम करने के लिए पत्थर के बिस्तर और तकिया भी बनाये गए हैं। इस गुफा को अपनी कलात्मक परंपराओं की वजह से भी काफी पसंद किया जाता है। 

सिर्फ उदयगिरि ही नहीं पूरे भारत में ऐसी कई प्राचीन और रहस्यमयी गुफाएं हैं, जिनके रहस्य के बारे में आज तक बड़े-बड़े इतिहासकार भी नहीं पता लगा पाए हैं। ये गुफाएं अपने आप में अनोखी हैं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE