October 20, 2021

Join With Us


देर रात हुई महिला की हत्या : घर में ना हुई लूट ,पुलिस को शक सम्पति विवाद के कारण हुई हत्या




रायपुर | विक्की चौहान | रायपुर के टिकरापारा इलाके में मंगलवार देर रात एक अधेड़ महिला की हत्या कर दी गई। महिला की लाश उसके घर पर ही मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे। उसके गले को किसी कपड़े या हाथों के सहारे दबाकर जान ली गई है। महिला के मुंह पर भी एक कपड़े की पट्टी बांधी गई थी। पुलिस को आशंका है कि वारदात में एक से ज्यादा लोग शामिल रहे होंगे। जिस महिला की हत्या की गई उनका नाम शकुंतला यादव था, इसकी उम्र 55 साल के आस-पास बताई जा रही है।

देर रात लगभग 11:30 से 12:00 बजे के बीच पुलिस को हत्या की सूचना मिली। हत्या के बाद हत्यारे महिला के घर के गेट को बाहर से लॉक करके भाग चुके थे। यह बात तब खुली जब महिला के बेटे ने उसे लगातार फोन किया ।

काफी देर तक जब महिला ने कॉल रिसीव नहीं किया तो बेटा मां का हाल देखने घर पहुंचा। बाहर से लॉक दरवाजा खोलकर वो अंदर गया और उसके होश उड़ गए। बेटे ने भागकर पड़ोसियों को संपर्क किया फिर मामला पुलिस के पास पहुंचा।

शकुंतला टिकरा पारा के पटेल चौक के पास अपने मकान में अकेली ही रहती थी। उसका एक बेटा बोरिया में रहता था। महिला ने अपने मकान का आधा हिस्सा किराए पर दे रखा था। पुलिस किराएदार से पूछताछ कर रही है।

आस-पास के लोगों ने भी पुलिस को बताया कि उन्हें महिला दोपहर के वक्त नजर आई थी उसके बाद से वह नहीं दिखी । पड़ोसियों को लगा महिला घर के अंदर ही होगी मगर बेटे के शोर मचाने के बाद में पता चला कि महिला की हत्या कर दी गई है।

अब तक की छानबीन में यह बात भी सामने आई है कि मंगलवार को महिला के घर पर पुताई का काम करने के लिए कुछ युवक पहुंचे हुए थे। घटना के बाद से वह युवक भी फरार हैं। पुलिस उन पुताई करने वाले लड़कों का भी पता लगा रही है। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि शाम के वक्त उन्होंने किसी को महिला के घर से जाते नहीं देखा।

पुलिस हत्या के सभी एंगल पर जांच कर रही है। अफसरों ने बताया कि महिला की हत्या लूट के इरादे से की गई हो ऐसा तो नहीं लग रहा। कमरे में जहां महिला की लाश मिली वहां पर भी अलमारी में जरूरी कीमती चीजें जस की तस हैं। ऐसे में पुलिस को महिला के रिश्तेदारों पर भी शक है कि कहीं संपत्ति के विवाद में तो इस वारदात अंजाम ना दिया गया हो, महिला के बेटे से इस मामले पर पूछताछ की जा रही है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE