October 20, 2021

Join With Us


छठवीं क्लास की बच्ची के साथ गैंगरेप : अगवा कर किया रेप , 2 आरोपी गिरफ्तार




जयपुर | न्यूज़ डेस्क | जयपुर में दिनदहाड़े छठी क्लास में पढ़ने वाली 11 वर्षीय बालिका से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात में शामिल दो आरोपियों को मंगलवार को मालपुरा गेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनको आज कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा। वारदात के बाद फरार हुए एक आरोपी को पुलिस ने तब पकड़ा, जब वह परीक्षा देने स्कूल जा रहा था।

डीसीपी हरेंद्र महावर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आशु कुमार सिंघल (19) सवाईमाधोपुर जिले में बौंली का रहने वाला है। जयपुर में मालपुरा गेट कृषि नगर में रहता है। दूसरा आरोपी राजकुमार नागर (22) बूंदी जिले में नैंनवा क्षेत्र के पांडूला का रहने वाला है।

वह भी मालपुरा गेट इलाके में किराए से रहता है। ये दोनों ही आरोपी एक फैक्ट्री में काम करते हैं। दोनों में गहरी दोस्ती है। इनमें राजकुमार शादीशुदा है। आशु सिंहल एक ओपन यूनिवर्सिटी से 10वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा है।

पुलिस के मुताबिक 11 वर्षीय बच्ची के पिता ने 18 अक्टूबर को मालपुरा गेट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। इसमें बताया कि 16 अक्टूबर को उनकी बेटी घर से कुछ दूर अपनी सहेली के घर जा रही थी। तभी राजकुमार और आशु सिंहल ने उसे अकेला देखा।

दोनों ने बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद जगतपुरा होते हुए यूनिवर्सिटी झालाना के जंगलों में ले गए। वहां सुनसान पाकर बालिका के साथ दोनों युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

इसके बाद बच्ची को डरा धमकाकर छोड़कर भाग निकले। वारदात के बाद बच्ची घर पहुंची। तब उसकी हालत देखकर माता पिता को पता चला। तब वे सहम गए।

वे बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाया। इसके बाद एसीपी नेमीचंद खारिया, मालपुरा गेट थाना प्रभारी रायसल सिंह, सब इंस्पेक्टर अनिल शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने बच्ची के बयान लेकर दोनों आरोपियों को नामजद किया। इसके बाद पहले राजकुमार को पकड़ा। उससे पूछताछ में आशु कुमार सिंहल का पता चला। तब उसे भी 10वीं क्लास की परीक्षा देने जाते वक्त रास्ते में पकड़ लिया।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE