October 20, 2021

Join With Us


डोंगरगढ़ पुलिस की जबरदस्त कार्यवाही : बछेराभाठा घने जंगल पर 12 जुआरियो को जुआ खेलते रंगे हाथो पकड़ा गया




राजनांदगाव | केजन साहू | जिले के आला अधिकारियों के दिशा निर्देश पर जिले में अवैध, जुआ,सट्टा,शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक शिव चन्द्रा के नेतृत्व में थाने की टीम द्वारा दिनांक 18/10/2021 की रात्रि को बछेराभाठा घने जंगल पर 12 जुआरियो को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया। रेड कार्यवाही के दौरान जुआरियो से कुल 73,500/रू नगदी एंव 52 पत्ति ताश, त्रिपाल, बैटरी, बल्प/टार्च जप्त कर, जुआरियो के विरूध्द अपराध क्रमांक 606/2021 धारा 13 जुआ एक्ट कायम किया गया।

जुआरियो द्वारा कुछ दिनो से भरीटोला,बछेराभाठा,करवारी के घने जंगलो में जगह बदल-बदल कर जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हो रही थी,जिसे डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा चैलेंज के रूप में लेते हुये दिनांक 18/10/21 की रात्रि जुआ खेलने की सूचना मिलने पर बिना विलंब किये पुलिस पार्टी रवाना होकर घने जंगल को घेराबंदी कर जुआरियो को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

उक्त कार्यवाही में उनि बलीराम बिसन, प्र.आर.122 रोहित पडोती, म.प्र.आर.504 ए.पी. शीला, प्र.आर.48 परमेश्वर यादव, आर.171 जगेन्द्र भारद्वाज थाना डोंगरगढ़ पुलिस की भूमिका
सराहनीय रहा।

आरोपीगण
01- गुलाम मुस्तफा (शेखू) पिता इस्फाक अंसारी उम्र 40साल निवासी पुराना बस स्टैण्ड डोंगरगढ़
02- अंगज पांडे पिता राम शिरोमणी उम्र 31 साल निवासी करवारी डोंगरगढ
03- असलम खान पिता इरफान खान उम्र 24 साल निवासी खंडूपारा डोंगरगढ
04- अजय मंडावी पिता सुखचरण मंडावी उम्र 22 साल निवासी बुधवारीपारा डोंगरगढ
05- अकरम खान पिता रूस्तम खान उम्र 27 साल निवासी बुधवारीपारा डोंगरगढ
06- धर्मेन्द्र यादव पिता डोमार सिंग यादव उम्र 31 साल निवासी मोतीपुर राजनांदगांव
07- बिरेन्द्र निषाद पिता पल्टन निषाद उम्र 23 साल निवासी दंतेश्वरीपारा डोगरगढ
08- शेख शोहेल पिता शेख रफीक उम्र 20 साल निवासी पुराना बस स्टैण्ड डोंगरगढ
09- जागेश्वर सेन पिता शंकर सेन उम्र 42 साल निवासी महावीरपारा डोंगरगढ
10- तालीब खान पिता अयुब खान उम्र 26 साल निवासी पुराना बस स्टैण्ड डोंगरगढ
11- शैलेन्द्र कुमार पटेल पिता नोहरदास पटेल उम्र 22 साल निवासी करवारी डोगरगढ
12- मो.हमीर पिता मो.रफीक उम्र 31 साल निवासी राधिकानगर डोंगरगढ



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE