October 19, 2021

Join With Us


2 बच्चों की मां को पकड़ पुलिस आरक्षक ने किया रेप : आरोपी कॉन्स्टेबल समेत दो दोस्त को किया गिरफ्तार




रायपुर | विक्की चौहान | छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक पुलिस आरक्षक को महिला से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया है | वारदात में आरक्षक का सहयोग करने वाले उसके 2 दोस्तों को भी पुलिस ने पकड़ा है |

घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग एसपी बीएन मीणा ने आरक्षक को निलंबित कर दिया है | प्रकरण के मुताबिक पुलिस आरक्षक ने 28 साल की महिला को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया है | घटना बीते 12 अक्टूबर की है |

महिला 2 बच्चों की मां है और अपने प्रेमी के साथ घूमने के लिए निकली थी | महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है | पकड़े गए अन्य दोनों आरोपी दुष्कर्म के समय पहरेदारी कर रहे थे |

महिला ने पुलिस को बताया है कि घटना 12 अक्टूबर की रात करीब 9.30 बजे की है, जब वो अपने प्रेमी के साथ ग्राम कचांदुर भाठा मैदान की तरफ घूमने गई थी | इसी दौरान जेवरा सिरसा चौकी का कॉन्स्टेबल तिलक बंछोर अपने दो साथियों वार्ड-6 कचांदुर जेवरा सिरसा निवासी मुकेश साहू और विकास वर्मा के साथ पहुंच गया |

आरोप है कि कॉन्स्टेबल ने महिला व उसके प्रेमी को रोक लिया और डराने-धमकाने लगा | महिला का आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर कॉन्स्टेबल उसे सूनसान जगह पर ले गया, वहां उसने दुष्कर्म किया | इस दौरान कॉन्स्टेबल के दोनों साथी पहरेदारी कर रहे थे |

दुर्ग एसपी बीएन मीणा ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया | आरोपी आरक्षक को उसके साथियों के साथ ही गिरफ्तार कर लिया गया | इतना ही नहीं आरोपी आरक्षक को निलंबित भी कर दिया गया है |

सहयोग के आरोपी विकास ग्राम सचिव और मुकेश पुलिस कर्मी का भाई हैं | इनकी आरोपी तिलक बंछोर से गहरी दोस्ती थी | बहरहाल पूरे मामले में जेवरा सिरसा पुलिस कार्रवाई कर रही है | मामले में जांच जारी है |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE