October 18, 2021

Join With Us


दंतेवाड़ा में देर रात दंपती की गला रेत कर हत्या : शव रविवार देर रात नाले के किनारे पड़े हुए मिले




रायपुर | विक्की चौहान |छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बदमाशों ने दंपती को गला रेत कर मार डाला। दोनों के शव रविवार देर रात नाले के किनारे पड़े हुए मिले हैं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बालूद पंचायत के पटेलपारा मुरकी निवासी रामा ओयाम (55) अपनी पत्नी मासे ओयाम (45) के साथ रविवार दोपहर करीब 12 बजे चावल पिसाने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। परिजन लगातार उनको तलाश रहे थे। इस बीच देर रात नाले के पास दोनों के शव पड़े हुए मिले।

दंपती का शव मिलने पर उसके भतीजे सिंधु पोयाम ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि पटेलपारा जाने वाले रास्ते में नाले के पास दोनों के शव पड़े हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि धारदार हथियार से गला रेत कर उनकी हत्या की गई है। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE