October 17, 2021

Join With Us


भिलाई में एक आशिक ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से कर दिया हमला : गुस्साए परिजनों ने फोड़ दिया प्रेमी का सिर




भिलाई | जगजीत सिंह | भिलाई में एक आशिक ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। जब वारदात हुई तो लड़की भी बहन और अन्य परिजन भी वहां मौजूद थी। इसके बाद सब ने मिलकर सिरफिरे आशिक को भी पीट दिया। घर वालों ने आशिक को इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। प्रेमी के हमले से घायल युवती को घर वालों ने शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती करवाया।

ये पूरी वारदात स्मृति चौकी क्षेत्र के दीनदयाल कॉलोनी की है। घटना शुक्रवार देर रात को हुई। मामले में आरोपी युवक को अब शनिवार शाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल युवती की बहन ने पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने बताया कि रत्नाकर बेहरा नाम के युवक ने उसकी बहन पर चाकू से वार किया है। रत्नाकर उसकी बहन का प्रेमी ही है। साथ ही रह रहा था और आपसी विवाद के बाद उसने बहन को चाकू मार दिया।

प्रेमिका पर शक की वजह से विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी रत्नाकर और उसकी प्रेमिका आपस मंे बैठे बातें कर रहे थे। इसी बीच फोन कॉल को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। रत्नाकर ने युवती से कहा कि तुम छुप-छुपकर किसी और से फोन पर बातें करती हो। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर रत्नाकर ने अपने पास रखे चाकू को प्रेमिका के सीने में उतार दिया।

फिर परिजनों ने प्रेमी को पीटा
युवती को चाकू लगते ही वो चींख पड़ी। आवाज सुनकर घर वाले भी वहां पहुंचे। उन्होंने रत्नाकर को पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी। युवती के घर वालों ने आरोपी का सिर दीवार पर दे मारा, युवक का सिर फट गया। उसके दांत भी टूट गए। आनन-फानन में युवती को घर वाले अस्पताल लेकर गए और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है

लिवइन रिलेशनशिप में रह रहा था जोड़ा
आरोपी रत्नाकर रायुपर का रहने वाला है। पेशे से ऑटो चालक रायपुर में ही अपनी प्रेमिका के साथ पिछले कुछ महीनों से रह रहा था। प्रेमिका की गर्भवती बहन भिलाई में रहती हैं। गर्भवती होने की वजह से दोनों उसकी देखभाल के लिए हाल ही में भिलाई आ गए। बहन के परिवार के साथ ही रहने लगे और यहीं ये कांड हो गया।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE