October 16, 2021

Join With Us


दिल्ली यूनिवर्सिटी आज ग्रेजुएशन कोर्सेस के लिए तीसरी कट-ऑफ जारी करने जा रही है : जानिए कितनी सीटें हैं खाली




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह |दिल्ली यूनिवर्सिटी आज ग्रेजुएशन कोर्सेस के लिए तीसरी कट-ऑफ जारी करने जा रही है | इस कट-ऑफ में स्टूडेंट्स का नाम आएगा वे 18 से 21 अक्टूबर तक एडमिशन के लिए अप्लाई कर पाएंगे | नई दिल्ली. दिल्ली यूनिवर्सिटी ) के स्नातक कोर्सेज में एडमिशन के लिए 16 अक्टूबर यानी आज तीसरी कट-ऑफ जारी होने जा रही है | जाहिर है ये उन छात्रों के लिए मौका है जिन्हें अब तक डीयू में जगह नहीं मिल पाई है. साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स कोर्सेज में एडमिशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर कट-ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी |इसके साथ ही, डीयू की वेबसाइट के अलावा कॉलेज की कट-ऑफ अपनी साइट पर भी जारी करेंगे. जाहिर है कि छात्र, जारी कट-ऑफ के आधार पर ही एडमिशन के लिए आवेदन कर पाएंगे | . आपको बता दें कि तीसरी कट-ऑफ लिस्‍ट के तहत आवेदन और एडमिशन 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चालू रहेगा |


कई कॉलेजों की सीट हो चुकी हैं पूरी
गौरतलब है कि दूसरी कट-ऑफ लिस्ट के बाद ही कई कोर्सेज में एडमिशन बंद हो गए थे. दौलत राम कॉलेज के हिंदी ऑनर्स, फिलोस्फी ऑनर्स में भी एडमिशन बंद हो चुके थे. वहीं हिंदू कॉलेज में इंग्लिश ऑनर्स, हिंदी ऑनर्स में भी सीट्स फुल हो चुकीं थीं | हिस्ट्री ऑनर्स, फिलॉस्फी ऑनर्स, पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स में भी एडमिशन रुक चुके थे |वहीं किरोड़ीमल के इंग्लिश ऑनर्स और मिरांडा हाउस के इंग्लिश ऑनर्स, हिंदी ऑनर्स, फिलॉस्फी, पॉलिटिकल साइंस में भी एडमिशन क्लोज हो चुके थे |

ऐसे देख सकते हैं तीसरी कट-ऑफ
दरअसल पहली और दूसरी कट-ऑफ लिस्‍ट के बीच 0.25 से 1.25 फीसद की मामूली गिरावट हुई थी. ऐसे में तीसरी कट-ऑफ लिस्‍ट में और ज्यादा गिरावट की संभावना देखी जा रही है. दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में एडमिशन पाने के चाह रखने वाले छात्र admisison.uod.ac.in पर तीसरी कट-ऑफ लिस्‍ट चेक कर सकते हैं |

तीसरी कट-ऑफ के बाद चलेगी स्पेशल ड्राइव
गौरतलब है कि तीसरी कट-ऑफ के बाद एडमिशन के लिए एक स्पेशल ड्राइव भी चलाई जाएगी, जो कि डीयू में अब तक एडमिशन ना पा सके छात्रों के लिए एक अच्छा मौका होगा. डीयू की ग्रेजुएशन की लगभग 70 हजार सीटों पर अब तक तक 48 हजार से ज्यादा एडमिशन हो चुके हैं



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE