नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट परीक्षा के फेज 2 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की आज लास्ट डेट है| ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है उनके पास आज आखिरी मौका है|
अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| गौरतलब है कि NTA ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि ऐसे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने नीट का रजिस्ट्रेशन कराया है और फीस जमा कर चुके हैं| उन्हें नीट (UG)-2021 के आवेदन फॉर्म का दूसरा सेट भरना होगा|
अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि दूसरे सेट का एप्लिकेशन फॉर्म भरने के लिये उम्मीदवारों को अतिरिक्त शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होगी| अगर उम्मीदवार फेज-2 रजिस्ट्रेशन करने से चूक जाता है तो उसकी उम्मदवारी समाप्त हो जाएगी और ऐसे कैंडिडेट्स का नीट result 2021 जारी नहीं किया जाएगा|
इसके साथ ही एनटीए ने नोटिफिकेशन जारी करके कहा है कि अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म के चरण एक में बदलाव कर सकते हैं| इसमें लिंग, राष्ट्रीयता, ईमेल, श्रेणी, उप-श्रेणी, 11वीं और 12वीं की शैक्षणिक विवरण में सुधार करने का मौका देगा|
बता दें कि उम्मीदवार डेटा जल्दी से जमा किया जा सके यह सुनिश्चित करने के लिए नीट 2021 आवेदन पत्र को दो चरणों में विभाजित किया गया है| नीट UG 2021 परिणाम तारीख से पहले, उम्मीदवारों के लिए नीट फेज 2 रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2021 में जरूरी डिटेल्स भरकर जमा करना अनिवार्य है| NEET फेज 2 एप्लिकेशन के दौरान उम्मीदवारों को ये जानकारियां दर्ज करनी होंगी|
आवासीय प्रमाण
मोड ऑफ प्रीपरेशन
10वीं और 11वीं का एजुकेशनल डिटेल और पास होने का वर्ष
माता-पिता की आय
नीट 2021 करेक्शन विंडो में ऐसे करें एडिट
-आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं|
-सुधार चरण II एनईईटी (यूजी) 2021 लिंक पर क्लिक करें|
-आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें|
-“नीट (यूजी)-2021 आवेदन में सुधार के लिए यहां क्लिक करें” लिंक पर क्लिक करें|
-उसके बाद, उम्मीदवार विवरण को संपादित या हटा या संशोधित कर सकते हैं.
-पूर्वावलोकन अनुभाग से संपादित फ़ील्ड को क्रॉस-चेक करें|
-पंजीकृत मोबाइल नंबर या मेल आईडी पर भेजा गया वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) दर्ज करें|
-उल्लिखित सुरक्षा पिन दर्ज करें और परिवर्तनों को सहेजें|